Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Fold 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है। जानें इसकी स्क्रीन साइज, खास क्रीज़-फ्री डिस्प्ले और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी। Apple फोल्डेबल फोन से जुड़ी ताज़ा लीक खबरें पढ़ें।
अगर आप Apple के फैन हैं या फोल्डेबल स्मार्टफोन में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रही है, जिसे फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया फोल्डेबल फोन 2026 में भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है।
iPhone Fold की स्क्रीन साइज और डिजाइन
हाल ही में आई लीक रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone Fold में 7.7 इंच की इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन होगी। इससे पहले की खबरों में इनर डिस्प्ले 7.8 इंच बताई गई थी, लेकिन नई जानकारी के मुताबिक यह थोड़ी कॉम्पैक्ट होगी। यह स्क्रीन साइज इसे टैबलेट जैसी बड़ी डिस्प्ले कैटेगरी में रखती है, लेकिन Samsung Galaxy Z Fold 7 (8 इंच की इनर डिस्प्ले) और Oppo Find N5 (8.12 इंच की डिस्प्ले) की तुलना में Apple इसे थोड़ा छोटा और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाने की कोशिश कर रहा है।
iPhone Fold में 4:3 का आस्पेक्ट रेशियो होगा, जो iPad Mini जैसी डिस्प्ले की तरह होगा। इसके अलावा यह फोन एक स्लिम प्रोफाइल के साथ आएगा, जिसकी मोटाई फोल्ड होने पर लगभग 9mm से 9.5mm के बीच हो सकती है।
क्रीज़-फ्री डिस्प्ले होगी बड़ी खासियत
Apple का लक्ष्य इस फोल्डेबल iPhone में क्रीज़-फ्री डिस्प्ले देना है, यानी स्क्रीन को फोल्ड करने पर जो क्रीज़ या लाइन दिखाई देती है, वह बेहद कम या बिल्कुल न हो। यह टेक्नोलॉजी Apple के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि अभी तक ज्यादातर फोल्डेबल स्मार्टफोन में यह समस्या आम रही है। इसी वजह से इसकी लॉन्चिंग 2026 तक टाल दी गई है।
मुकाबला होगा बड़े ब्रांड्स से
वर्तमान में Samsung, OPPO, Vivo जैसे ब्रांड्स फोल्डेबल फोन मार्केट में अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं। लेकिन Apple के इस नए iPhone Fold से मार्केट में कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो iOS और Apple के इकोसिस्टम को पसंद करते हैं।
आधिकारिक घोषणा अभी बाकी
हालांकि अभी तक Apple की ओर से इस फोल्डेबल iPhone को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए इन रिपोर्ट्स को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं माना जा सकता। लेकिन लीक और रिपोर्ट्स से उम्मीद है कि आने वाले सालों में हमें Apple का पहला फोल्डेबल iPhone देखने को मिलेगा।


