Tanushree Dutta Viral Video: तनुश्री दत्ता ने एक भावुक वीडियो में बताया कि मी टू केस के बाद से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
Tanushree Dutta Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक भावुक वीडियो शेयर कर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि 2018 के Me Too Movement में आवाज उठाने के बाद से ही उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि अब उनके पास सहने की ताकत नहीं बची है, और वो अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
तनुश्री दत्ता का भावुक वीडियो वायरल (Tanushree Dutta Viral Video)
वीडियो में तनुश्री फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं और कहती हैं, “मुझे अपने ही घर में प्रताड़ित किया जा रहा है। मैंने आज पुलिस को कॉल किया और वे मुझे शिकायत दर्ज कराने के लिए स्टेशन बुला रहे हैं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन मैं कल शायद जाऊं।” उन्होंने बताया कि उनके घर में मेड्स के ज़रिए उन्हें परेशान किया गया और अब वो किसी पर भरोसा नहीं कर पा रहीं।
View this post on Instagram
“कृपया मेरी मदद करो, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए”
तनुश्री ने वीडियो के साथ लिखा, “मैं इस उत्पीड़न से तंग आ चुकी हूं। ये सब 2018 के मी टू के बाद शुरू हुआ था। आज मैंने पुलिस को कॉल किया। कोई मेरी मदद करे, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए…”
क्या है पूरा मामला?
2018 में तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। यह मामला 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के सेट से जुड़ा था। हालांकि, पुलिस को उनके आरोपों के समर्थन में पुख्ता सबूत नहीं मिले थे और केस बंद कर दिया गया था।


