Apple 2026 में लॉन्च करेगा पहला फोल्डेबल iPhone, जिसकी कीमत ₹1.72 लाख हो सकती है। जानिए लॉन्च डेट, संभावित फीचर्स, डिस्प्ले साइज़ और डिज़ाइन डिटेल्स।
Apple फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2026 की दूसरी छमाही में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकती है, जो iPhone 18 सीरीज के साथ पेश होगा। इस नए डिवाइस की कीमत लगभग ₹1.72 लाख (लगभग $2,000) रहने की संभावना है, जिससे यह अब तक का सबसे महंगा iPhone बन सकता है।
फोल्डेबल iPhone में होगा बुक-स्टाइल डिजाइन, बड़े डिस्प्ले के साथ
Apple का यह फोल्डेबल iPhone बुक-स्टाइल डिज़ाइन में आएगा, ठीक Samsung Galaxy Z Fold की तरह। इसमें 7.8 इंच का बड़ा इंटरनल डिस्प्ले होगा, जो टैबलेट जैसा अनुभव देगा। इसके अलावा, बाहर 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले भी मिलेगा। डिवाइस फोल्ड होने पर केवल 9mm मोटा होगा और खुले रूप में 4.5mm, जिससे यह बाजार का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन बन सकता है।
कैमरा और सिक्योरिटी फीचर्स
इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। बायोमैट्रिक सुरक्षा के लिए Apple फेस ID की जगह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही, iOS 27 को खास तौर पर इस फोल्डेबल डिवाइस के लिए कस्टमाइज किया जाएगा।
लॉन्च डेट और बाजार में प्रतिस्पर्धा
हालांकि Apple की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रसिद्ध टेक एनालिस्ट Mark Gurman के अनुसार यह फोन 2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में Samsung, Motorola और Vivo पहले से ही सक्रिय हैं, और Apple की एंट्री से इस सेगमेंट में नई जान आ जाएगी।


