Bitchat App Launch: Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey ने लॉन्च किया Bitchat – एक डिसेंट्रलाइज्ड मैसेजिंग ऐप जो बिना इंटरनेट, नेटवर्क या रजिस्ट्रेशन के भी करता है काम। जानिए कैसे Bluetooth Mesh Network से भेजे जा सकते हैं एन्क्रिप्टेड मैसेज।
Bitchat App Launch: Twitter के सह-संस्थापक Jack Dorsey ने iPhone के लिए Bitchat नाम का एक नया मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है। यह खास ऐप बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के काम करता है और Bluetooth Low Energy (BLE) पर आधारित है। फिलहाल, यह ऐप iOS TestFlight प्लेटफ़ॉर्म पर बीटा संस्करण में उपलब्ध है।
ब्लूटूथ मैश नेटवर्क के ज़रिए काम
Bitchat BLE नेटवर्क का इस्तेमाल करके आपके डिवाइस को स्थानीय क्लस्टर से जोड़ता है। यह क्लस्टर लगभग 30 मीटर की रेंज में पूरे क्लस्टर के माध्यम से डेटा भेज सकता है। यूजर जब लोकेशन बदलते हैं, तो डिवाइस दूसरे डिवाइस से जुड़कर मैश नेटवर्क का विस्तार करता रहता है, जिससे डेटा रिले होकर भेजा जा सकता है।
एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी
इस ऐप की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन सुनिश्चित की गई है। चैट से भेजे गए संदेश किसी सर्वर पर स्टोर नहीं होते, बल्कि केवल Sender और Receiver के डिवाइस पर ही सुरक्षित रहते हैं।
संदेश एक निर्धारित समय के बाद स्व-नष्ट (auto-delete) भी हो जाता है, जिससे प्राइवेसी और सुरक्षा बनी रहती है।
बिना रजिस्ट्रेशन, बिना नेटवर्क
Bitchat का उपयोग करने के लिए ईमेल, फोन नंबर या अकाउंट बनाना जरूरी नहीं है। यही बात इसे ऐप्स जैसे WhatsApp या Telegram से अलग बनाती है, जहाँ नेटवर्क और सर्वर की आवश्यकता होती है। Bitchat की पूरी संरचना डीसेंट्रलाइज्ड है, जिसे किसी केंद्रीय डेटाबेस या नेटवर्क पर निर्भर नहीं होना पड़ता।
TestFlight बीटा और भविष्य की योजना
फिलहाल iOS TestFlight पर Bitchat का बीटा वर्ज़न उपलब्ध है, जिसमें करीब 10,000 उपयोगकर्ता शामिल हैं। Jack Dorsey ने ऐप का व्हाइट पेपर भी जारी किया है और यूज़र्स को बीटा प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
For more news: Technology


