जानिए कैसे फ्री में Google Chrome एक्सटेंशन के जरिए Google Doodle को अपने नाम और पसंद के अनुसार पर्सनलाइज करें। आसान स्टेप्स में पूरी प्रक्रिया समझें।
Google Doodle ने इंटरनेट यूज़र्स के बीच खास पहचान बनाई है। साल 1998 में पहला Google Doodle ‘आउट ऑफ ऑफिस’ मैसेज के रूप में लॉन्च हुआ था, जिसे किसी ने सोचा नहीं था कि यह गूगल की एक अनोखी पहचान बन जाएगा। अब Google Doodles खास अवसरों, त्योहारों, ऐतिहासिक घटनाओं और प्रसिद्ध व्यक्तियों को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है।
Google Doodle क्या होता है?
Google Doodle केवल एक ग्लोबल इवेंट नहीं है, बल्कि यह लोकल और क्षेत्रीय महत्त्व की घटनाओं को भी दर्शाता है। हर देश में एक समान डूडल नहीं दिखता, बल्कि अलग-अलग जगहों के लिए खास डूडल बनते हैं। इसके अलावा Google यूज़र्स को भी अपने डूडल आइडियाज़ भेजने का विकल्प देता है।
अब Google Doodle को अपने नाम से पर्सनलाइज करें
क्या आप जानते हैं कि आप Google Chrome ब्राउज़र में Google Doodle को अपने नाम और पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं? जी हाँ, यह बिलकुल मुफ्त और आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए सरल स्टेप्स फॉलो करें:
Google Doodle पर्सनलाइजेशन के आसान स्टेप्स:
Google Chrome ब्राउज़र खोलें और सर्च बार में “Chrome extensions” टाइप करें।
Chrome Web Store की लिंक पर क्लिक करें।
Web Store के सर्च बॉक्स में “My Doodle” टाइप करें।
जो एक्सटेंशन दिखे, उसे “Add to Chrome” पर क्लिक कर इंस्टॉल करें।
इंस्टॉल होने के बाद, ब्राउज़र के ऊपर टूलबार में My Doodle का आइकन दिखेगा।
इस आइकन पर क्लिक करके “My Doodle” विकल्प चुनें।
अब आप अपना नाम या कोई भी मनपसंद टेक्स्ट टाइप कर सकते हैं।
आप अपनी पसंद की इमेज भी अपलोड कर सकते हैं या इमेज URL डाल सकते हैं।
साथ ही आप अपनी स्क्रीन पर टाइम और क्लॉक सेट कर सकते हैं।
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने Google होमपेज को बिल्कुल अलग, खास और पर्सनलाइज्ड बना सकते हैं।
For more news: Technology


