WhatsApp New Feature: “WhatsApp ने Android यूज़र्स के लिए डॉक्युमेंट स्कैनिंग फीचर लॉन्च किया, जिससे थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत खत्म होगी। जानें कैसे करें इस्तेमाल और नए AI चैट समरी फीचर के बारे में।”
WhatsApp New Feature: WhatsApp ने आखिरकार Android यूज़र्स के लिए वह फीचर पेश कर दिया है जिसका लंबे समय से इंतजार था — Document Scanning। हालांकि फिलहाल यह सुविधा सिर्फ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। पहले यह फीचर iPhone यूज़र्स के लिए जारी था, अब Android प्लेटफॉर्म पर भी इसकी शुरुआत हो चुकी है।
थर्ड-पार्टी ऐप्स की जरूरत खत्म
इस नए फीचर से अब WhatsApp यूज़र्स को दस्तावेज़ स्कैन करने के लिए अलग ऐप्स का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। WhatsApp खुद ही आपके फोन के कैमरे से दस्तावेज़ की तस्वीर लेकर उसे PDF फॉर्मेट में बदल देगा, जिसे आप सीधे अपने कॉन्टैक्ट्स को भेज सकते हैं। इससे डॉक्युमेंट शेयरिंग का प्रोसेस आसान और तेज़ हो जाएगा।
नया स्कैन ऑप्शन कहां मिलेगा?
जब आप WhatsApp में attachment आइकन पर क्लिक करेंगे, तो अब “Browse Documents” और “Choose from Gallery” के साथ-साथ नया विकल्प “Scan Document” भी दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपका फोन कैमरा खुल जाएगा, जिससे आप तुरंत डॉक्युमेंट स्कैन कर भेज सकते हैं।
मैनुअल और ऑटोमैटिक स्कैन मोड
WhatsApp ने इस फीचर में दो स्कैनिंग मोड भी शामिल किए हैं:
मैनुअल मोड: आप खुद चुन सकते हैं कि डॉक्युमेंट के किस हिस्से को स्कैन करना है।
ऑटोमैटिक मोड: ऐप खुद डॉक्युमेंट के किनारों को पहचानकर तेज़ और सटीक स्कैन करता है।
WhatsApp का नया AI-आधारित चैट समरी फीचर
WhatsApp ने हाल ही में एक और खास AI-बेस्ड फीचर लॉन्च किया है जो आपकी पर्सनल चैट का बुलेट-पॉइंट सारांश बनाकर मुख्य बातें बताएगा। इससे बिना पूरी चैट खोले भी आप बातचीत के मुख्य विषय को समझ सकते हैं।
For more news: Technology


