POCO F7 5G Launch: POCO F7 5G भारत में आज शाम 5:30 बजे लॉन्च होगा। जानें लाइवस्ट्रीम लिंक, फोन के प्रमुख फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत। देखें POCO F7 5G का पूरा लॉन्च इवेंट घर बैठे।
POCO F7 5G Launch: पोको (POCO) का नया 5G स्मार्टफोन POCO F7 5G आज यानी 24 जून, मंगलवार को शाम 5:30 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट को आप पोको के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर घर बैठे लाइव देख सकते हैं। आइए जानते हैं इस फोन के प्रमुख फीचर्स, लॉन्च इवेंट की डिटेल्स और संभावित कीमत।
POCO F7 5G लॉन्च इवेंट लाइवस्ट्रीम कहां देखें?
पोको एफ7 5जी का लाइव इवेंट 24 जून को शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इसे आप पोको इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। लॉन्चिंग के दौरान फोन की सभी खासियतों और कीमत की जानकारी सामने आएगी।
POCO F7 5G की संभावित कीमत क्या हो सकती है?
अटकलें हैं कि POCO F7 5G की कीमत लगभग 29,999 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक हो सकती है। यह फोन रेडमी टर्बो 4 प्रो के समान प्राइस रेंज में बाजार में आएगा। फोन तीन कलर ऑप्शन- फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक में उपलब्ध होगा। इसे आप पोको इंडिया और फ्लिपकार्ट की ऑफिशियल साइट से खरीद सकते हैं।
POCO F7 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: 6.83-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट।
प्रोसेसर: Snapdragon 8s Gen 4 SoC।
रैम: 12GB LPDDR5X (24GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट)।
ओएस: Xiaomi HyperOS पर आधारित, एंड्रॉयड 15 सपोर्ट।
अपडेट: 3 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट।
प्रोटेक्शन: IP69 रेटिंग, धूल और पानी से सुरक्षा।
बैटरी और कैमरा फीचर्स
POCO F7 5G में 7,550mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कैमरा के मामले में फोन में OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए उपयुक्त है।
For more news: Technology


