IND vs ENG 1st Test: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में तीसरी बार 5 विकेट लेकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा। अब वह इंग्लैंड की जमीन पर सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
IND vs ENG: भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
बुमराह ने लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट झटककर इतिहास रच दिया। इससे पहले कपिल देव, भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा, लाला अमरनाथ समेत कई दिग्गजों ने इंग्लैंड में 2 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। लेकिन अब जसप्रीत बुमराह ने तीसरी बार ऐसा कर दिखाया है, और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
बुमराह के इंग्लैंड में 5 विकेट हॉल की पूरी लिस्ट
2018 (नॉटिंघम) – दूसरी पारी में 5 विकेट
2021 (ट्रेंट ब्रिज) – दूसरी पारी में 5 विकेट
2025 (लीड्स टेस्ट) – पहली पारी में 5 विकेट
लीड्स में बुमराह ने जैक क्रॉली, जो रूट, बेन डकेट, क्रिस वोक्स और जोश टंग को पवेलियन भेजा।
बुमराह के टेस्ट करियर में अब तक के आंकड़े
कुल 5 विकेट हॉल: 14 बार
भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल:
R अश्विन – 37
कपिल देव – 23
जसप्रीत बुमराह – 14
For more news: Sports


