T20 World Cup 2026: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। जानें टीम इंडिया का पूरा ग्रुप स्टेज शेड्यूल, वेन्यू और मैच टाइमिंग।
T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और इस बार टूर्नामेंट की मेज़बानी इंग्लैंड करेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून 2026 से होगी, जबकि पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें 14 जून को आमने-सामने होंगी, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
भारत महिला क्रिकेट टीम का पूरा ग्रुप स्टेज शेड्यूल:
| तारीख | मुकाबला | स्थान (संभावित) |
|---|---|---|
| 14 जून 2026 | भारत vs पाकिस्तान | लॉर्ड्स, लंदन |
| 17 जून 2026 | भारत vs क्वालीफायर टीम 1 | ओवल, लंदन |
| 21 जून 2026 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | एजबेसटन, बर्मिंघम |
| 25 जून 2026 | भारत vs क्वालीफायर टीम 2 | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| 28 जून 2026 | भारत vs ऑस्ट्रेलिया | ब्रिस्टल |
6 प्रमुख स्टेडियम्स में होंगे मुकाबले:
2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच इन छह प्रतिष्ठित ग्राउंड्स पर खेले जाएंगे:
लॉर्ड्स (London)
द ओवल (London)
एजबेसटन (Birmingham)
ओल्ड ट्रैफर्ड (Manchester)
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (Bristol)
द रोज बाउल (Hampshire)
मैच टाइमिंग (भारतीय समयानुसार):
दोपहर: 3:00 बजे
शाम: 7:00 बजे
रात: 11:00 बजे
सेमीफाइनल और फाइनल:
सेमीफाइनल में हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें जगह बनाएंगी।
फाइनल मुकाबला 7 जुलाई 2026 को खेला जाएगा।
For more news: Sports


