WhatsApp AI Update: WhatsApp ला रहा है नया Meta AI फीचर जिससे बिना चैट ओपन किए आप मैसेज का पूरा सार देख पाएंगे। जानिए कैसे काम करता है ये AI टूल और कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल।
WhatsApp AI Update: WhatsApp अपने यूज़र्स के चैटिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही एक नया Meta AI फीचर पेश करने जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना किसी मैसेज को ओपन किए, उस चैट का पूरा सारांश (Summary) देख सकेंगे। यह फीचर वर्तमान में बीटा वर्जन (v2.25.18.18) पर टेस्टिंग के चरण में है।
क्या है WhatsApp का नया Meta AI फीचर?
Meta AI अब WhatsApp पर यूजर्स को बिना पढ़े गए मैसेज का सारांश देगा।
यदि आप किसी चैट में कई मैसेज मिस कर देते हैं, तो एक बटन पर क्लिक करते ही AI-संचालित Summarizer उन सभी मैसेज का एक छोटा-सा सारांश प्रस्तुत करेगा।
इससे समय की बचत होगी और यूजर्स को हर मैसेज खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे करेगा काम ये AI फीचर?
यह सुविधा WhatsApp की Private Processing Settings के ज़रिए काम करेगी।
जब आप इस सेटिंग को Enable करेंगे, तब किसी भी अनरीड चैट पर आपको एक नया बटन दिखेगा।
इस बटन पर टैप करने से Meta AI सभी मैसेज को स्कैन कर एक सारांश तैयार कर देगा।
डेटा की गोपनीयता रहेगी बरकरार
WhatsApp का दावा है कि यह पूरी प्रोसेसिंग डिवाइस पर ही होती है।
कोई भी डेटा न तो Meta के पास जाता है, न ही WhatsApp सर्वर पर स्टोर होता है।
आपकी Privacy और Chat Confidentiality पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
AI फीचर है पूरी तरह Optional
यदि आप AI की मदद नहीं लेना चाहते, तो इस फीचर को डिसेबल किया जा सकता है।
यह पूरी तरह से यूज़र की मर्जी पर निर्भर करता है कि वह इस सुविधा का इस्तेमाल करना चाहता है या नहीं।
Writing Help: एक और नया AI टूल
WhatsApp एक और AI फीचर “Writing Help” पर भी काम कर रहा है।
इससे यूजर अपने मैसेज को री-राइट कर सकते हैं, टोन बदल सकते हैं और ज़्यादा स्पष्ट बना सकते हैं।
यह फीचर खासकर प्रोफेशनल और सेंसिटिव कम्युनिकेशन में मददगार साबित होगा।
WhatsApp Status में भी आया नया बदलाव
WhatsApp ने अपने Status सेक्शन को Instagram Stories की तरह अपडेट किया है।
अब यूजर्स अपने स्टेटस में म्यूजिक, स्टिकर्स और इफेक्ट्स भी जोड़ सकते हैं।
For more news: Technology


