IND vs ENG Test Series 2025: शुभमन गिल को भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 के लिए कप्तान बनाया गया है। माइकल वॉन ने उनके चयन पर अपनी प्रतिक्रिया दी और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति को भारतीय टीम के लिए राहत बताया।
IND vs ENG Test Series 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून 2025 से लीड्स (हेडिंग्ले) से होने जा रही है। इस ऐतिहासिक सीरीज से पहले भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन के संन्यास के बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम की नई कप्तानी सौंपी गई है।
शुभमन गिल को कप्तानी दिए जाने के बाद क्रिकेट जगत में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस फैसले को “साहसिक लेकिन सही दिशा में कदम” बताया है।
माइकल वॉन ने क्या कहा शुभमन गिल की कप्तानी पर?
माइकल वॉन ने कहा कि गिल के अंदर शांत स्वभाव, दबाव में खेलने की क्षमता और लीडरशिप क्वालिटी है, लेकिन उन्हें खुद को विदेशी परिस्थितियों में साबित करना होगा। वॉन ने कहा,”शुभमन गिल में काबिलियत है, लेकिन इंग्लैंड की परिस्थितियां किसी भी युवा कप्तान के लिए अग्निपरीक्षा की तरह होती हैं। यहां की पिचें चुनौतीपूर्ण होती हैं और गिल को बैट और कप्तानी दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा।”
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी को बताया भारतीय टीम के लिए राहत
सबसे चौंकाने वाला बयान वॉन ने रोहित शर्मा को लेकर दिया। उन्होंने कहा, “अगर रोहित इस दौरे का हिस्सा होते, तो उनके रन औसत में खास अंतर नहीं आता। विदेशी हालातों में रोहित का प्रदर्शन औसत रहा है, और ऐसे में टीम के लिए उनकी गैरमौजूदगी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।”
गिल को बताया विराट कोहली के बाद भारतीय क्रिकेट का भविष्य
वॉन ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें “अलग स्तर का खिलाड़ी” बताया और कहा कि गिल को उनके उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, “शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट क्रिकेट के नए युग का चेहरा माना जा सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें इंग्लैंड की कठिन पिचों पर खुद को साबित करना होगा।”
ऋषभ पंत की उप-कप्तानी की सराहना
वॉन ने ऋषभ पंत की उपकप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि पंत जैसा खिलाड़ी टीम में जोश, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। उन्होंने इसे गिल के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बताया।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल
पहला टेस्ट: 20 जून, हेडिंग्ले, लीड्स
अन्य वेन्यू: एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रेफर्ड, और द ओवल
अंतिम टेस्ट: अगस्त 2025 में खेला जाएगा
For more news: Sports


