MS Dhoni ICC Hall of Fame: एमएस धोनी को क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में शामिल किया गया है। जानिए उन्होंने इस मौके पर क्या कहा और क्यों ICC ने उन्हें क्रिकेट का लीजेंड बताया।
MS Dhoni ICC Hall of Fame: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में शामिल कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ धोनी का नाम ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला जैसे महान खिलाड़ियों के साथ जुड़ गया है।
एमएस धोनी का भावुक रिएक्शन
इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए एमएस धोनी ने कहा, “ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। यह उस विरासत का हिस्सा है जो दुनिया भर के महान खिलाड़ियों ने क्रिकेट में योगदान देकर बनाई है। इतने बड़े दिग्गजों के साथ मेरा नाम जुड़ना एक अविश्वसनीय अनुभव है, जिसे मैं जिंदगी भर संजो कर रखूंगा।”
ICC ने धोनी को क्यों किया सम्मानित?
आईसीसी ने कहा कि धोनी के नेतृत्व, शांत स्वभाव और मैच फिनिशिंग क्षमता ने उन्हें क्रिकेट के सबसे बड़े आइकन में से एक बना दिया है।
धोनी ने भारत के लिए:
538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले,
17,266 रन बनाए,
829 शिकार विकेटकीपर के रूप में किए।
उनकी कप्तानी में भारत ने तीन ICC ट्रॉफी जीतीं –
2007 T20 वर्ल्ड कप
2011 ODI वर्ल्ड कप
2013 चैंपियंस ट्रॉफी
धोनी के रिकॉर्ड जो बनाते हैं उन्हें लीजेंड
ODI में 123 स्टंपिंग्स (विश्व रिकॉर्ड)
183 रन का सर्वोच्च स्कोर बतौर विकेटकीपर
भारत के लिए सबसे ज्यादा 200 वनडे मैचों की कप्तानी
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में विजयी छक्का – क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार पल
धोनी के फैंस के लिए गर्व का पल
MS Dhoni का ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि हर भारतीय क्रिकेट फैन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने न सिर्फ मैदान पर, बल्कि अपने बर्ताव और लीडरशिप से भी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
For more news: Sports


