Nothing Phone 3 Launch Update: Nothing Phone 3 जल्द हो सकता है लॉन्च। जानें डिजाइन, Glyph लाइट्स, फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशंस और भारत में संभावित कीमत की पूरी जानकारी।
Nothing Phone 3 Launch Update: टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है! Nothing ब्रांड का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। जुलाई 2025 में इस फोन के लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि कंपनी ने अब तक ऑफिशियल तारीख का ऐलान नहीं किया है। लॉन्च से पहले ही फोन के डिज़ाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ चुकी है, जिससे फैंस में उत्साह चरम पर है।
नया डिजाइन, दोगुनी एक्साइटमेंट
नथिंग फोन 3 में इस बार डुअल-टोन बैक पैनल देखने को मिलेगा, जो इसके पिछले मॉडल्स से बिल्कुल अलग है। लीक हुए टीज़र में बैक साइड पर एक टेक्सचर्ड सेक्शन नजर आया है जिसमें बटन जैसा एलिमेंट दिख रहा है। यह ब्रेल जैसी बनावट का संकेत देता है, जिससे माना जा रहा है कि कंपनी इस बार एक्सेसिबिलिटी को प्राथमिकता दे सकती है।
Glyph Interface एक बार फिर रहेगा खास आकर्षण
Nothing Phone 3 में भी कंपनी का यूनिक Glyph Interface बरकरार रहेगा। यह एक एडवांस्ड LED नोटिफिकेशन सिस्टम है जो ब्रांड की पहचान बन चुका है और उपयोगकर्ताओं को विजुअल अलर्ट देता है।
Nothing Phone 3 के संभावित स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर: Snapdragon 8 सीरीज़ (संभावित तौर पर Snapdragon 8 Elite या Dimensity 9400+)
बैटरी: 5000mAh या उससे अधिक
कैमरा: ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, जिसमें बड़ा प्राइमरी सेंसर और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है
यूआई: Glyph Interface और Nothing OS का नया वर्जन
भारत में Nothing Phone 3 की संभावित कीमत
Nothing के को-फाउंडर Carl Pei ने कीमत को लेकर संकेत दिए हैं कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में लगभग GBP 800 (₹90,000) की कीमत में आ सकता है। हालांकि, भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹55,000 के आसपास हो सकती है। तुलना करें तो Nothing Phone 2 की कीमत ₹44,999 से शुरू हुई थी।
Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट कब होगी?
Nothing Phone 3 को जुलाई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है। डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और Glyph फीचर्स को देखते हुए यह फोन प्रीमियम यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है।
For more news: Technology


