Mint Benefits in Summer: पुदीना एक सुपर फायदेमंद हर्ब है। इसका सेवन गर्मियों में शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। स्किन से लेकर पाचन भी बेहतर होता है। पुदीने का बहुत उपयोग कर सकते हैं।
Mint Benefits in Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और ताजगी बनाए रखने के लिए हम कई प्रयास करते हैं। इनमें पुदीना भी है, जो आपके किचन या गार्डन में आसानी से पाए जा सकते हैं। गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए पुदीना एक अद्भुत पौधा है। यह गर्मियों का सुपरफूड है, जो कई बीमारियों और डिहाइड्रेशन को दूर करता है। आप इसे अपने दिनचर्या में शामिल करके स्वस्थ और सुंदर महसूस कर सकते हैं। पुदीना खाने के लाभ जानें..।
इन बीमारियों में पुदीना है रामबाण
1. डिहाइड्रेशन से बचाए
पुदीने का पानी या पुदीने की चटनी शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ पसीने के ज़रिए जो पानी निकलता है, उसकी भरपाई भी करती है। शरीर इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स से हाइड्रेट रहता है।
2. पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखें
पुदीने में एंटीऑक्सिडेंट्स और मेन्थॉल होते हैं, जो अपच, एसिडिटी और गैस को कम करते हैं। पेट दर्द में पुदीने की चाय काम करती है।
3. सांस की समस्याओं में राहत
पुदीना खांसी, सांस और साइनस में भी फायदेमंद है। इसकी खुशबू और मेन्थॉल बलगम को ढीला करके सांस लेना आसान बनाते हैं। पुदीना कई अन्य परेशानियों को दूर करता है।
4. त्वचा के लिए वरदान
गर्मी में स्किन पर रैशेज, सनबर्न या मुंहासे आना काफी आम है। इससे बचाने में पुदीना बहुत अच्छा काम करता है। पुदीने का पेस्ट लगाने से इन्फेक्शन से राहत मिलती है और त्वचा ठंडी होती है।
5. मुंह की दुर्गंध और ओरल हेल्थ
पुदीना नेचुरल माउथ फ्रेशनर है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को मारकर सांस को स्वच्छ बनाते हैं। इससे मुंह की बदबू से छुटकारा मिलता है और आपकी ओरल सेहत भी सुधरती है।
6. मनोबल बढ़ाने और थकान दूर करने
पुदीने की सुगंध मन को शांत करती है और तनाव कम करती है। यह स्ट्रेस रिलीवर और मनोबल बढ़ाता है। दिनभर की थकान को पुदीना चाय या शर्बत से छुटकारा मिल सकता है।
पुदीना खाने का सही तरीका
- पुदीना को शर्बत या पानी में मिलाकर पिएं।
- पुदीने की चटनी दही में मिलाएं।
- पुदीने की पत्तियों को सलाद में मिलाएं।
- दिन को पुदीना टी बनाकर शुरू करें।
- पुदीना पेस्ट चेहरे पर लगाएँ।
For more news: Health


