RCB vs. GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आईपीएल में आमने-सामने होंगे। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस मैच में छक्कों का शतक लगाने से सिर्फ एक हिट दूर हैं।
RCB vs. GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आज इंडियन प्रीमियर लीग का चौथे मैच खेलेंगे। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में सिर्फ एक सिक्स लगाना होगा।
2018 से आईपीएल खेल रहे शुभमन गिल ने अभी तक 105 आईपीएल मैच खेले हैं, आज उनका 106वां मैच है (RCB vs GT)। उन्होंने इसमें 3287 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और बीस अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 316 चौके लगाए हैं और छक्कों के शतक से सिर्फ एक हिट दूर हैं।
100 छक्कों से एक हिट दूर शुभमन गिल
आईपीएल में शुभमन गिल ने अभी तक 99 छक्के लगाए हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाती है, जहां गिल एक नहीं कई छक्के लगा सकते हैं. छक्कों का शतक पूरा करने के लिए सिर्फ एक छक्का लगाना है। वह इस लिस्ट में 39वें बल्लेबाज होगा। इस लिस्ट में क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर है, जिसने 142 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं।
बेंगलुरु बनाम गुजरात हेड टू हेड
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कुल पांच मैच खेले हैं। इनमें से तीन में मुंबई ने आरसीबी को हराया है, जबकि दो में गुजरात ने जीता है। गुजरात के खिलाफ आरसीबी ने सर्वाधिक 206 रन बनाए हैं। गुजरात का सबसे बड़ा टोटल स्कोर आरसीबी के सामने 200 रनों का है।
थोड़ा सा नर्वस हूं- मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज आज पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेंगे क्योंकि वह 7 सालों तक आरसीबी में खेले हैं। मैच से पहले, तेज गेंदबाज ने बताया कि वह थोड़ा नर्वस हैं क्योंकि वह उनके सामने पहली बार खेलेंगे। उन्होंने कहा, “ये थोड़ा भावुक क्षण है, जब हाथ में गेंद आती है तो अपने आप वो चीज आ ही जाती है”। लंबे समय से इसी टीम के लिए खेल रहा हूं और आज उनके खिलाफ खेलूंगा, इसलिए बहुत रोमांचित हूँ।”
For more news: Sports

