बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा जारी है। इस दौरान, वे विभिन्न जिलों में कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में बिहार में होना है। उससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक प्रगति यात्रा में राज्य के विभिन्न जिलों में जाएंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का पांचवां चरण भी घोषित किया गया है। 21 फरवरी तक प्रगति यात्रा का पांचवां चरण चलेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किन-किन जिलों में जाएंगे?
5 फरवरी को मुख्यमंत्री मुंगेर प्रगति यात्रा पर जाएंगे। 6 फरवरी को लखीसराय और शेखपुरा जाएंगे, जबकि 7 फरवरी को जमुई जाएंगे। 10 फरवरी को नवादा जाएंगे, 11 फरवरी को औरंगाबाद जाएंगे, 13 फरवरी को गया, 14 फरवरी को जहानाबाद और अरवल जाएंगे, फिर 15 फरवरी को बक्सर जाएंगे।
16 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोजपुर जाएंगे। 18 फरवरी को कैमूर, 19 फरवरी को रोहतास, 20 फरवरी को नालंदा और 21 फरवरी को पटना में प्रगति यात्रा के पांचवें चरण का समापन होगा।
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई योजनाओं से जुड़े स्थानों का दौरा करेंगे। इसके अलावा, वे इन जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। उस जिले के प्रभारी मंत्री भी इस दौरान उनके साथ रहेंगे। साथ ही, डीजीपी, मुख्य सचिव और निर्धारित मुद्दों से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
178 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास बांका में
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका जिले में अपनी प्रगति यात्रा में 362 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत की 178 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। यात्रा के दौरान बांका जिले के रजौन प्रखंड की नवादा खरौनी पंचायत के उन्नति गांव में निर्माण कार्यों की प्रगति की जांच की गई।
बाबरचक स्मार्ट गांव में 164 लोगों के लिए घर बनाए जा रहे हैं, जिसमें से 90 घर बन चुके हैं। 16 एकड़ के रजौन स्मार्ट विलेज में एक सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया है, जो सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस है।
यात्रा के दौरान ओढ़नी डैम द्वीप रिजॉर्ट और खेल मैदान भी खुले। अमरपुर प्रखंड में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। साथ ही लाभुकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वीकृत धन का चेक भी दिया गया।
For more news: Bihar