CM Nayab Saini: अम्बाला कैंट में इन कार्यो से विकास को मिलेगी तेज गति
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अम्बाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के 92विभिन्न विकास कार्यो के लिए18.17करोड रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विकास कार्यो में सड़क व पुलिया निर्माण,आरसीसी पाईप डालना,पीवीसी पाइप,आई.पी.ब्लॉक,शेड निर्माण और वालॅ निर्माण इत्यादि प्रमुख कार्य शामिल है।
उन्होंने बताया कि अम्बाला विधानसभा क्षेत्र में32.21लाख रुपये की अनुमानित लागत से अम्बाला सदर एमसी वार्ड-1में पक्का तालाब के पास गांव बोह की फिरनी पर मुख्य नाले पर आर.सी.सी पुलिया का निर्माण,जंगल वाला पीर आर्मी फॉरेस्ट से दक्ष प्रॉपर्टी तक सूर्य नगर वार्ड नं4एम.सी. अम्बाला सदर में बिटुमेन रोड का निर्माण97.07लाख रुपये,अम्बाला सदर वार्ड नम्बर7में अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में बंटी प्रॉपर्टी डीलर से एच/ओ शेरगिल फार्म तक आरसीसी पाइप और नाली का निर्माण29.09लाख रुपये, 28.37लाख रुपये की अनुमानित लागत से इंद्रदेव शर्मा से विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज वाया हार्ट स्कूल महेश्नगर वार्ड नम्बर8में200एमएम का पीवीसी पाइप डालने का काम जाएगा।
इसी प्रकार, 98.36लाख रुपये की अनुमानित लागत से वार्ड नम्बर-10में गांव रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आई.पी. ब्लॉक वाली गलियों का निर्माण, 25लाख रुपये की अनुमानित लागत से रामपुर,वार्ड नम्बर-10अम्बाला सदर में कम्युनिटी सेंटर व गुगा माडी के पास शेड का निर्माण, 39.50लाख रुपये की अनुमानित लागत से वार्ड नम्बर-14गोविंद नगर में गुरुद्वारा के पास से रिंकू कन्फेक्शनरी से टेलीफोन एक्सचेंज तक गली व उससे लगती गलियों का निर्माण, 35.87लाख रुपये की अनुमानित लागत से प्रीत नगर वार्ड नम्बर-14में शिव मंदिर धर्मशाला से जगाधरी रोड तक दोनों तरफ आरसीसी पाइप लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि71.86लाख रूपये की अनुमानित लागत से जानकी मारबल से रामकिशन कलोनी चौक गोविंद नगर वार्ड नम्बर14एससी अम्बाला सदर में सड़क निर्माण के साथ आईपीबी80एमएम मोटा दोनों तरफ आरसीसी पाइप का निर्माण, 69.20लाख रूपये की अनुमानित लागत से वार्ड नम्बर-18एससी अम्बाला सदर महेशनगर ड्रेन पुलिया से आटो स्टैंड तक सड़क का निर्माण, 67.60लाख रूपये की अनुमानित लागत से वार्ड नम्बर-10अम्बाला सदर महेशनगर ड्रेन पुलिया से ऑटो स्टैंड तक आरसीसी पाइप बिछाने का कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा, 97.85लाख रूपये की अनुमानित लागत से वार्ड नम्बर-23एमसी अम्बाला सदर में राम राम चौक से रोटरी अस्पताल होते हुए महेश नगर ड्रेन पुलिया तक बिटुमिनस सड़क का निर्माण, 36.85लाख रूपये की अनुमानित लागत से गुडगुड़िया नाला एससी अम्बाला सदर के साथ यूरोपीय सेमेट्री की साइड वॉल का निर्माण किया जाएगा।


