XChat Launch 2025: Elon Musk ने X प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया XChat — एक एडवांस्ड चैटिंग फीचर जो बिना फोन नंबर के कॉलिंग, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और म्यूटेबिल मैसेजिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। जानें XChat की पूरी डिटेल।
XChat Launch 2025: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाते हुए Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर नया चैटिंग सिस्टम XChat लॉन्च कर दिया है। यह नया इनबिल्ट मैसेजिंग फीचर X को सोशल मीडिया से आगे बढ़ाकर एक ऑल-इन-वन डिजिटल ऐप बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
क्या है XChat?
XChat एक उन्नत चैट फीचर है जो X प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा पेड सब्सक्राइबर्स के लिए बीटा वर्जन में जारी किया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यूजर्स अब बिना फोन नंबर के ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे — बस एक X अकाउंट से।
XChat में मिलेगा हाई-एंड एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी
XChat को Rust प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर आधारित बिटकॉइन स्टाइल एन्क्रिप्शन से तैयार किया गया है। Elon Musk का दावा है कि यह सिस्टम अत्याधुनिक सिक्योरिटी मुहैया कराता है। यूजर्स को चैट सिक्योरिटी के लिए 4 अंकों का पिन कोड सेट करने का विकल्प भी दिया जाएगा, जिससे डेटा को और सुरक्षित बनाया जा सके।
XChat के प्रमुख फीचर्स
-
End-to-End Encryption: आपकी चैटिंग पूरी तरह सुरक्षित
-
Vanish Mode: कुछ समय बाद अपने-आप गायब हो जाने वाले मैसेज
-
No Phone Number Needed: सिर्फ X अकाउंट से करें कॉल
-
File Sharing: किसी भी प्रकार की फाइल शेयर करने की सुविधा
-
Unread Option: मैसेज को अनरीड रखने का विकल्प
-
Group Chat: आने वाले अपडेट्स में ग्रुप चैट का सपोर्ट
XChat सभी के लिए कब होगा उपलब्ध?
फिलहाल XChat का बीटा वर्जन चुनिंदा प्रीमियम यूजर्स के लिए जारी किया गया है। लेकिन कंपनी की योजना है कि जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए फेज वाइज रोलआउट किया जाएगा।
Elon Musk का ‘Everything App’ विजन
XChat को Elon Musk के ‘Everything App’ के विजन से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां X प्लेटफॉर्म पर सोशल नेटवर्किंग, मैसेजिंग, पेमेंट, कॉलिंग और अन्य डिजिटल सर्विसेज एक ही जगह मिलें। इस कदम से X धीरे-धीरे एक मल्टीफंक्शनल एप्लिकेशन बनता जा रहा है।
For more news: Technology

