Amazon Prime Day Sale 2025: ग्राहकों को लुभाने के लिए अमेजन जल्द ही प्राइम डे सेल शुरू करने वाला है, सेल कब शुरू होगी और इस दौरान कौन-से प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे? आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे।
Amazon Prime Day Sale 2025: ग्राहकों के लिए अमेजन ग्रेट समर सेल का आगाज़ होने वाला है, साथ ही कंपनी ने समर सेल शुरू होने से पहले ही आगे की योजनाओं की घोषणा की है। कंपनी जल्द ही आपके लिए अमेजन प्राइम डे सेल लाने वाली है, कंपनी ने अपनी नवीं वार्षिक प्राइम डे सेल की घोषणा करते हुए खुलासा किया है कि आखिर सेल कब से शुरू होगी। हर साल की तरह, इस बार भी अमेजन अपने प्रीमियम ग्राहकों को लुभाने के लिए कोई भी अवसर नहीं छोड़ेगा।
सालाना अमेजन की प्राइम डे सेल केवल प्राइम मेंबर्स के लिए होती है। ग्राहकों को इस बार भी स्मार्टफोन्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बंपर डिस्काउंट, जल्दी डिलीवरी, सर्वश्रेष्ठ डील्स और उत्कृष्ट ऑफर्स का लाभ मिलेगा। कब प्राइम डे सेल शुरू होने वाली है?
Amazon Prime Day Sale कब शुरू होगी?
अमेजन ने बताया कि जुलाई में ग्राहकों के लिए प्राइम डेल शुरू किया जाएगा. कंपनी ने बताया कि इस बार सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन और ब्यूटी जैसे प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स भी मिलेंगे।
हालाँकि कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि किस कैटेगरी पर कितना फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा, उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसका खुलासा कर सकती है. साथ ही, यह भी पता लगाना बाकी है कि प्राइम डे सेल के लिए के लिए आखिर किस बैंक के साथ हाथ मिलाया जाएगा?
2024 की प्राइम डे सेल में क्या हुआ?
उसकी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के कारण Amazon Prime Day सेल 2024 का सबसे बड़ा सेल इवेंट रहा है। यही नहीं, कंपनी ने 41 करोड़ प्रोडक्ट्स को सेम डे या अगले दिन तक ग्राहकों को डिलीवर कर दिया था।

