मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ₹44.64 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी।
उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, आपदा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए खर्च की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निवेश प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में उत्तराखंड विकास कार्यों को तेज़ करने के उद्देश्य से किया गया है।
आपदा प्रबंधन और औद्योगिक क्षेत्रों को मजबूती
स्वीकृत परियोजनाओं में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत नेशनल लैंडस्लाइड रिस्क मिटीगेशन प्रोग्राम (NLRMP) के लिए कार्यशालाओं के आयोजन हेतु 1 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।
इसके अलावा औद्योगिक आस्थानों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए 1.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
छात्रावास और सामुदायिक भवनों का विकास
राजकीय जनजाति छात्रावास खटीमा और काशीपुर में मरम्मत और निर्माण कार्यों के लिए 83.85 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
also read : प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 से पहले सीएम भगवंत मान की लक्ष्मी एन मित्तल से मुलाकात, निवेश और रोजगार पर चर्चा
देहरादून जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में गोर्खा संघ धर्मशाला चंद्रबनी के जीर्णोद्धार और पार्किंग निर्माण के लिए 38.97 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
इसके अलावा मसूरी के गुनियाल गांव में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 65.93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सितारगंज जिला कारागार का विस्तार
मुख्यमंत्री ने सितारगंज जिला कारागार के विस्तार के लिए 38.15 करोड़ रुपये की बड़ी राशि भी मंजूर की है। यह परियोजना प्रदेश की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में ब्लॉक स्तर की लोक स्वास्थ्य इकाइयों को मजबूत करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1.62 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी।
विकास और रोजगार को मिलेगा बल
विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वीकृत यह परियोजनाएं उत्तराखंड के समग्र विकास को नई गति देंगी। इससे न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

