भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोट को लेकर अपडैट देते हुए कहा कि अब तक बैंकिंग सिस्टम में 98.18 प्रतिशत नोट वापस आ गए हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि 2,000 रुपये के 98.18 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। जनता के पास अब केवल 6,471 करोड़ रुपये के ऐसे नोट हैं। शनिवार को रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2,000 रुपये के नोटों की स्थिति के बारे में एक स्टेटमेंट जारी किया। 19 मई 2023 को रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की। इन नोटों का उस समय प्रचलन में कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। 28 फरवरी 2025 तक यह आंकड़ा तेजी से घटकर 6,471 करोड़ रुपये रह गया है।
2000 रुपये के नोट प्राप्त करने का तरीका
7 अक्टूबर, 2023 तक आप 2,000 रुपये के नोट बदल सकते थे या बैंक में जमा कर सकते थे, लेकिन अब जो भी नोट है, उसे रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। 9 अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के निर्गम कार्यालय लोगों और संस्थाओं से 2000 रुपए के नोट स्वीकार करेगा। देश की जनता को इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, भारतीय डाक के माध्यम से किसी भी डाकघर से रिजर्व बैंक के इन कार्यालयों को 2000 रुपये के नोट भेजने की सुविधा भी शुरू की गई है, जो बाद में उनके खातों में जमा किए जाएंगे।
2000 के नोट क्यों वापस लिए जा रहे हैं?
रिजर्व बैंक ने कहा कि 2,000 रुपये के बैंक नोट प्रचलन से वापस लिए जाने के बावजूद वैध मुद्रा बने रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की स्वच्छ नोट नीति में 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेना शामिल है. इसका उद्देश्य क्षतिग्रस्त, नकली और कम उपयोग किए गए नोटों को प्रचलन से बाहर निकालना है।
For more news: Business

