असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई विमान दुर्घटना में शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के बलिदान पर हरियाणा मंत्री राव नरबीर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया।
हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में हुए सुखोई विमान हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
राष्ट्र हमेशा याद रखेगा वीरों का बलिदान
राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के इन वीर अधिकारियों ने राष्ट्र की सेवा में जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
also read : UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को CM नायब सिंह सैनी की बधाई, हरियाणा के एकांश ने हासिल किया ऑल इंडिया तीसरा स्थान
शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है सरकार
मंत्री ने गुरुग्राम में रह रहे स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में हरियाणा सरकार और पूरा प्रदेश उनके परिवार के साथ खड़ा है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
देशभक्ति की प्रेरणा बनेगा बलिदान
राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश की सेवा के लिए दिया गया यह बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और यह आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

