Vodafone Idea Share: मोतीलाल ओसवाल ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। किंतु आज स्टॉक 3.10 प्रतिशत के उछाल के साथ 8.65 रुपये पर चल रहा है।
Vodafone Idea Share: वोडाफोन आइडिया का स्टॉक तेजी से गिरने वाला है। निवेशकों को ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने स्टॉक बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक को 5 रुपये प्रति शेयर की टागरेट प्राइस पर बेचने को कहा है।
स्टॉक में गिरावट आई है, क्योंकि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही ऑपरेशनल तौर पर बहुत कमजोर रही है। ब्रोकरेज हाउस ने बताया कि कंपनी के सब्सक्राइबर्स बेस में तिमाही दर तिमाही कमी आई है, जिसमें 5.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स कम हुए हैं, जबकि हमने 4 मिलियन का अनुमान लगाया था। मोतीलाल ओसवाल ने बताया कि वोडाफोन आइडिया का एवरेज रेवेन्यू प्रति सब्सक्राइबर्स अनुमान से 1 फीसदी कम 163 रुपये पर रहा है, जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी टेलीकॉम ऑपरेटरों का एवरेज रेवेन्यू प्रति सब्सक्राइबर्स 4 से 5 फीसदी प्रति तिमाही बढ़ा है।
ब्रोकरेज हाउस ने बताया कि वोडाफोन आइडिया के डेटा सब्सक्राइबर्स के छोड़ने और कस्टमर इंगेजमेंट मेट्रिक्स में गिरावट के चलते तीसरी तिमाही में उसने अपना मार्केट शेयर खोया है। जबकि भारती एयरटेल सर्वश्रेष्ठ विजेता बन गया है। कंपनी के रेवेन्यू मार्केट शेयर में प्रति तिमाही 80 और 50 बेसिस प्वाइंट का उछाल देखा गया है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि कंपनी को 2026 की पहली छमाही से भारत सरकार के बकाये का भुगतान करना होगा और कर्ज जुटाने में सफलता नहीं मिल रही है। ऐसे में कंपनी को पैसे की कमी का सामना करना पड़ सकता है और वित्त वर्ष 2026-27 में 500 से 550 बिलियन डॉलर के कैपिटल एक्सपेंडिचर गाइडेंस को पूरा करने में मुश्किल हो सकता है। इसके बाद ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक को गिरा दिया है।
For more news: Business

