पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का स्वागत किया, जिन्हें पंजाब पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन पंजाब के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का विधानसभा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
राज्यपाल के आगमन पर पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित करने पहुंचे।
राज्यपाल को भेंट की गई पारंपरिक लोई
इस अवसर पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को स्मृति चिन्ह और पारंपरिक लोई भेंट कर उनका सम्मान किया। राज्यपाल ने भी इस गर्मजोशी भरे स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की।
also read : AAP सरकार रहते पंजाब में मुफ्त बिजली जारी रहेगी: सीएम भगवंत मान, बजट में होंगे कई जनहित फैसले
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, बसपा नेता नछत्तर पाल, शिरोमणि अकाली दल के मनप्रीत सिंह अयाली और भाजपा नेता जंगी लाल महाजन शामिल थे।
पंजाब विधानसभा का यह बजट सत्र राज्य सरकार की आगामी नीतियों, योजनाओं और आर्थिक दिशा को तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

