भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है और इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दी।
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें साझा कर दी।
पृथ्वी शॉ ने तस्वीरों के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर पूरी जिंदगी की साझेदारी तक, वह मेरी परफेक्ट पारी है। #JustEngaged।”
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
सगाई की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। क्रिकेट फैंस और सेलेब्रिटीज लगातार इस जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
also read : रिहाना के बेवर्ली हिल्स घर के बाहर फायरिंग, 10 गोलियां चलाने वाली महिला गिरफ्तार
आकृति अग्रवाल हैं एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। हाल ही में वह तेलुगु फिल्म ‘त्रिमुखा’ में नजर आई थीं।
सेलेब्रिटीज ने दी बधाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई पर कई सेलेब्रिटीज ने बधाई दी। पोस्ट पर सिंगर स्टेबिन बेन, अभिनेता सिद्धांत कपूर और क्रिकेटर राहुल चहर सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान रहे हैं पृथ्वी शॉ
गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में शामिल हैं। उन्होंने भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाली टीम की कप्तानी की थी और अपनी बल्लेबाजी से कई यादगार पारियां खेली हैं।
फिलहाल फैंस अब इस जोड़ी की शादी की तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

