HMD ने आज मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में HMD Amped Blades नामक एक नई वायरलेस ईयरबड्स पेश किया है। ये वायरलेस ईयरबड्स एक खास डिजाइन के हैं। इसके साथ प्रीमियम ऑडियो का भी वादा है।
HMD Amped Blades: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में कई ब्रांड्स अपने उत्पादों को लेकर आए हैं। MWC 2025, जो हर साल स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होता है, में वैश्विक टेक, टेलीकॉम और ऑटोमोबाइल कंपनियां भाग लेती हैं। MWC 2025 इस बार 3 से 6 मार्च तक होगा।
HMD ने MWC 2025 में विचित्र ईयरबड्स लॉन्च किया
HMD ने आज मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में HMD Amped Blades नामक एक नई वायरलेस ईयरबड्स पेश किया है। ये वायरलेस ईयरबड्स एक खास डिजाइन के हैं। इसके साथ प्रीमियम ऑडियो का भी वादा है।
HMD Amped ईयरबड्स की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक बड़े आयताकार चार्जिंग केस है, जो एक वायरलेस बैटरी बैंक की तरह काम करता है, इसलिए आप दूसरे फोन या किसी अन्य गैजेट को चार्ज कर सकते हैं। HMD Amped चार्जिंग केस में 1600 एमएएच की बड़ी बैटरी है, जो वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह, अन्य Qi2 बैटरी पैक की तरह, आपके फोन के पीछे से चिपक जाता है।
For more news: Technology