Fake Crypto Wallet Apps: गूगल प्ले स्टोर पर कई फर्जी क्रिप्टो वॉलेट ऐप्स एक्टिव हैं जो यूजर्स की डिजिटल संपत्ति चुराने का काम कर रहे हैं। जानिए कैसे करें इनसे बचाव और रखें अपने क्रिप्टो फंड्स सुरक्षित।
Fake Crypto Wallet Apps: अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं और एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूज़ करते हैं, तो सावधान हो जाइए। गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे फर्जी क्रिप्टो वॉलेट ऐप्स एक्टिव हैं, जो आपके वॉलेट की पूरी जानकारी चुराकर आपकी मेहनत की कमाई गायब कर सकते हैं। ये ऐप्स असली ऐप्स की तरह दिखते हैं, लेकिन इनके पीछे का मकसद केवल धोखाधड़ी होता है।
कैसे करते हैं ये ऐप्स फ्रॉड?
इन ऐप्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ये नाम, लोगो और यूजर इंटरफेस के मामले में बिल्कुल असली क्रिप्टो वॉलेट ऐप्स जैसे दिखते हैं। जैसे ही यूजर इन ऐप्स को इंस्टॉल करता है, उसे एक नकली वेबसाइट पर भेजा जाता है जहां वॉलेट रिकवरी फ्रेज (recovery phrase) मांगा जाता है। जैसे ही यूजर ये फ्रेज डालता है, स्कैमर्स उस वॉलेट तक पहुंच जाते हैं और सारी क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर कर लेते हैं।
किन ऐप्स से रहे सावधान?
हाल ही में सामने आए कुछ फर्जी ऐप्स की लिस्ट:
-
Pancake Swap
-
Suiet Wallet
-
Raydium
-
Hyperliquid
-
SushiSwap
-
BullX Crypto
-
OpenOcean Exchange
-
Meteora Exchange
-
Harvest Finance Blog
इनमें से कई ऐप्स एक जैसे नामों के साथ अलग-अलग वर्ज़न में प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं।
अगर फोन में पहले से इंस्टॉल हैं तो क्या करें?
-
संदिग्ध ऐप्स को तुरंत डिलीट करें।
-
सेटिंग्स > ऐप्स में जाकर ऐप सिलेक्ट करें और Uninstall करें।
-
अगर ऐप डिलीट नहीं हो रहा, तो Settings > Security > Device Admin Apps में जाकर उसका एक्सेस बंद करें।
-
यदि आपने कभी अपना रिकवरी फ्रेज कहीं डाला है, तो वॉलेट को तुरंत रीसेट करें और नया फ्रेज जनरेट करें।
कैसे रहें सुरक्षित?
-
ऐप्स को केवल आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोतों से ही डाउनलोड करें।
-
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर एक्टिव रखें।
-
कभी भी किसी ऐप या वेबसाइट पर अपना वॉलेट फ्रेज शेयर न करें।
-
अपने वॉलेट की गतिविधियों की नियमित रूप से जांच करते रहें।
For more news: Technology

