EPFO New Rules: ईपीएफओ ने अपने नियम में बड़े बदलाव करके उनके लिए सेवा के पहले साल में मृत्यु होने पर न्यूनतम 50,000 रुपये की बीमा प्रदान की है।
EPFO New Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (EDLI) में बड़े बदलावों की घोषणा की है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) की 237वीं बैठक में, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने इन बदलावों को मंजूरी दी।
EDLI में बदलाव
न्यूनतम सेवा अवधि के लिए बीमा: इस बीमा योजना के तहत, सेवा शुरू होने के एक साल के भीतर सदस्य की मृत्यु होने पर 50,000 रुपये की न्यूनतम बीमा राशि दी गई। सालाना 5,000 से अधिक परिवारों को इससे लाभ मिलेगा।
गैर-भागीदारी अवधि में कवरेज: EDLI के किसी सदस्य की खाते में अंतिम कंट्रीब्यूशन के छह महीने के भीतर मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवारवाले योजना के तहत मिलने वाले लाभों के हकदार होंगे। अगर उनका नाम पेरोल से नहीं हटाया गया है। इस संशोधन से हर साल लगभग 14,000 मामले हल होंगे।
सेवा निरंतरता के नियमों से छुटकारा: पहले, सदस्यों को EDLI का लाभ नहीं मिल पाता था अगर दो कार्यों के बीच बहुत कम समय का गैप भी होता था। नए नियम के अनुसार, अगर दो महीने से अधिक समय तक काम नहीं होता, तो इसे निरंतर सेवा (Service Continuity) कहा जाएगा।
For more news: Business

