Chaitra Navratri Calendar 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 में कब से शुरू होगी? जानें कलश या घटस्थापना की तिथि, मुहूर्त और नौ दिनों तक नौ देवियों की पूजा की तिथि।
Chaitra Navratri Calendar 2025: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है नवरात्रि, जो साल में चार बार मनाई जाती है। चैत्र नवरात्रि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है।
9 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के त्योहार में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा का महत्व है। पहले दिन कलश या घट स्थापना की जाती है, अखंड दीप जलाए जाते हैं, कन्या पूजन की जाती है और नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। इस तरह, नवरात्रि के पूरे नौ दिनों में हर दिन भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि कब से शुरू होगी, कलश स्थापना किस दिन की जाएगी और नवरात्रि के नौ दिनों में किस देवी की पूजा की जाएगी।
चैत्र नवरात्रि 2025 में कब शुरू होगी?
पंचांग के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि शुरू होती है। 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी। प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04:27 पर शुरू होगी और 30 मार्च को दोपहर 12:49 पर समाप्त होगी। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, उदयातिथि के अनुसार, पूजा और कलश 30 को ही स्थापित किए जाएंगे। वहीं, चैत्र नवरात्रि 7 अप्रैल को समाप्त होगी, जिस दिन रामनवमी भी मनाई जाएगी (Ram Navami 2025)।
चैत्र नवरात्रि 2025 घटस्थापना मुहूर्त
- चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का समय: 30 मार्च 2025 को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक
- घटस्थापना का निर्धारित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक चलेगा।
चैत्र नवरात्रि का नौ दिनों का कैलेंडर
| चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों का कैलेंडर (Chaitra Navratri Calendar 2025) |
| दिन (Day) | तिथि (Date) | वार | देवी पूजा (Devi Puja) |
| पहला दिन | 30 मार्च 2025 | रिववार | मां शैलपुत्री |
| दूसरा दिन | 31 मार्च 2025 | सोमवार | मां ब्रह्मचारिणी |
| तीसरा दिन | 01 अप्रैल 2025 | मंगलवार | मां चंद्रघंटा |
| चौथा दिन | 02 अप्रैल 2025 | बुधवार | मां कूष्मांडा |
| पांचवा दिन | 03 अप्रैल 2025 | गुरुवार | मां स्कंदमाता |
| छठवां दिन | 04 अप्रैल 2025 | शुक्रवार | मां कात्यायनी |
| सातवां दिन | 05 अप्रैल 2025 | शनिवार | मां कालरात्रि |
| आठवां दिन | 06 अप्रैल 2025 | रविवार | मां महागौरी |
| नौवां दिन | 07 अप्रैल 2025 | सोमवार | मां सिद्धिदात्री |
For more news: Religion

