Chaitra Navratri 2025: नवरात्र पर कासगंज के 124 वर्ष पुराने मां चामुंडा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूजा के दौरान पुलिस तैनात रही, और श्रद्धालु दूर-दराज से दर्शन करने आए।
Chaitra Navratri 2025: कासगंज जनपद मुख्यालय पर माता चामुंडा देवी का मंदिर नवरात्रि में भक्तों की विशेष श्रद्धा का प्रतीक है। आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम सम्वत 2082 को नवरात्रि का पहला दिन शैलपुत्री की पूजा हुई।
कासगंज शहर के सोरों गेट पर स्थित प्राचीन 124 साल पुराना मां चामुंडा मंदिर पर चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हजारों की भीड़ उमड़ी है। नवरात्री के दिनों और प्रत्येक सोमवार को यहां दूर से महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूजा करते हैं। पहले दिन बहुत से मर भक्त मंदिर में पहुंचकर मां चामुंडा पर जल चढ़ाकर पूजा करते नजर आए।
इस मंदिर के पुजारी अनेक सिंह बताते हैं कि इस मंदिर पर जो भी भक्त अपनी मनोकामना मांगता है, वह पूरी होती है। यहां से कोई भी श्रद्धालु निराश नहीं होता। यही कारण है कि कासगंज और आसपास के क्षेत्रों से लोग पूजा करने के बाद मां चामुंडा से मन्नत मांगने आते हैं। उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।
भक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल भी लगाया गया है। कासगंज का प्राचीन मां चामुंडा मंदिर करीब 124 वर्ष पुराना है और पीपल के पेड़ की जड़ में है। यहां मां के चरण पीपल के पेड़ की जद से निकले हैं। 124 वर्ष पूर्व, 1901 में, माता चामुंडा के पैर एक पीपल के पेड़ की जड़ से निकले। उस समय यहां एक सुंदर मंदिर बनाया गया था।
कासगंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों भक्त आज से शुरू हुए नवरात्र में मां शैलपुत्री की मंदिर पर पूजा करने आ रहे हैं। मंदिर में पूजा करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। भक्तों ने लाइन में लगकर मां चामुंडा की पूजा कर जल चढ़ाया।
मंदिर परिसर में भी पुलिस बल तैनात किए गए हैं, भक्तों की सुरक्षा करने के लिए। यहां नवरात्रि के दिनों में जिला अधिकारी कासगंज मेधा रूपम और एसपी कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन में विशेष पुलिस व्यवस्था की गई है। ताकि श्रद्धालुओं को आने जाने और पूजा करने में कोई समस्या न हो, बेरिकेटिंग आदि लगाई गई हैं।
For more news: Religion

