Author: Neha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मांग पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सेम की समस्या के समाधान के लिए केन्द्र की ओर से भेजी जाएगी विशेषज्ञों की टीम केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ हुई यमुना के सरप्लस पानी को लेकर नई योजना पर चर्चा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया, हरियाणा और राजस्थान के अधिकारियों की संयुक्त टास्क फोर्स का जल्द होगा गठन टास्क फोर्स यमुना के सरप्लस पानी को राजस्थान के लिए उपलब्ध कराने की परियोजना की तैयार करेगी डीपीआर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: पटवारी ईमानदारी और पारदर्शिता के पथ पर चलते हुए जनता की समस्याओं का तत्परता से करें समाधान नव चयनित पटवारियों की प्रशिक्षण अवधि डेढ़ वर्ष की बजाय होगी एक वर्ष, प्रशिक्षण अवधि भी सेवा में होगी शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी का अधिकार देने वाला राज्य बना हरियाणा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नव चयनित पटवारियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की अवधि डेढ़ वर्ष से कम कर एक वर्ष करने की घोषणा की। साथ ही, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा की अब से प्रशिक्षण की…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में गौ सेवा सम्मान समारोह में की शिरकत, समारोह में गौशालाओं के लिए 216.25 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि की जारी प्रदेशभर में जो पंचायतें गौ-चरान की भूमि को ठेके पर देती है, अब उस पैसे का उपयोग गौशालाओं के लिए किया जाएगा- मुख्यमंत्री अधिकारियों को रोडमैप तैयार करने के दिए निर्देश, गौ-चरान की भूमि को गौशालाओं की इच्छा अनुसार चारा उगाने के लिए दी जा सकेगी भूमि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में गोवंश के संरक्षण की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है कि प्रदेशभर…

Read More

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक में की कई महत्वपूर्ण घोषणायें प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सीवान जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की। सीवान समाहरणालय स्थित डॉ0 भीमराव अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी ने पुष्प-गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। समीक्षात्मक बैठक में सीवान जिला के जिलाधिकारी श्री मुकुल कुमार गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सीवान जिले के विकासात्मक योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री श्री नीतीश…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ठंड के मौसम के दृष्टिगत आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने सरकारी आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को ठंड के मौसम के दृष्टिगत आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भीषण ठंड का मौसम है। शीतलहर चल रही है। यह समय बुजुर्गों, बच्चों और गम्भीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता…

Read More

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में सीवान जिले को करीब 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की दी सौगात, 127 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में सीवान जिला को लगभग 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 127 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 83 करोड़ 47 लाख 37 हजार रुपये की लागत से 122 योजनाओं का उद्घाटन तथा 25 करोड़ 38 लाख 27 हजार रुपये की लागत से 5 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित किया, श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष मत्था टेका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी: गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज ने देश व धर्म को बचाने एवं जाति भेद तथा छुआछूत के भाव को समाप्त करने के उद्देश्य से खालसा पंथ की स्थापना की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज ने देश व धर्म को बचाने एवं जाति भेद तथा छुआछूत के भाव को समाप्त करने के उद्देश्य से खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिख गुरुओं…

Read More

श्री अमन अरोड़ा: 120 दिनों के भीतर 663 और एग्री-सोलर पंप लगाए जाएंगे नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री ने सौर पंपों की स्थापना के लिए एक फर्म को कार्य आदेश सौंपा राज्य के कृषि क्षेत्र को डीकार्बोनाइज करने के लिए प्राकृतिक ऊर्जा को और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए, पंजाब सरकार अगले 120 दिनों के भीतर कृषि उपयोग के लिए अतिरिक्त 663 सौर जल पंप स्थापित करेगी। यह घोषणा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत पंजाब के मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने की। श्री अमन अरोड़ा ने राज्य में कृषि उपयोग के लिए 663 सोलर पंप लगाने के लिए s.…

Read More

भारत नेत्रहीन सेवक समाज के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को राज्य में दृष्टिबाधितों के लिए नया स्कूल खोलने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ‘पावरकॉम एंड ट्रांस्को ठेका मूलज़म यूनियन’, ‘कंप्यूटर अधियापक भूख हरताल संघर्ष कमेटी’, ‘कंप्यूटर अधियापक यूनियन’, ‘बेरुजर सांझा मोर्चा’ और ‘भारत नेत्रहीन सेवक समाज’ के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें कीं। चर्चा इन यूनियनों द्वारा उठाई गई मांगों और मुद्दों पर केंद्रित थी, जिसमें मंत्री ने उनके समाधान की दिशा में सक्रिय कदम उठाए। भारत नेत्रहीन…

Read More

हरियाणा के मंत्रियों ने ट्रांसफर-पोस्टिंग अधिकार की मांग की, सीएम नायब सैनी ने इस तरह की प्रतिक्रिया दी हरियाणा के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार मांगा है। फिलहाल, मंत्री ग्रुप डी के स्थानांतरित करने का अधिकार चाहते हैं। मंत्री अपने-अपने जिलों के विधायकों की मांग को देखते हुए यह अधिकार चाहते हैं। हरियाणा सरकार ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी हाईकमान से चर्चा करके इस दिशा में फैसला कर सकते हैं। हुड्डा सरकार में भी मंत्रियों को तबादलों का अधिकार दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें वापस ले लिया गया था।…

Read More