गुरुवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जालंधर बंद रहेगा। जानें स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और केमिस्ट की दुकानें खुलेंगी या नहीं।
लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ की घटना के बाद पंजाब में विरोध तेज होता जा रहा है। इस मामले को लेकर दलित संगठनों और विभिन्न जत्थेबंदियों में नाराजगी है। पंजाब के अलग-अलग शहरों में बंद और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया जा रहा है।
इसी कड़ी में अब जालंधर में भी शहर बंद रखने की घोषणा की गई है। भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब और भीम क्रांति सेना ने गुरुवार को जालंधर बंद का आह्वान किया है। संगठनों के अनुसार, बंद सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
गुरुवार को कितने बजे से बंद रहेगा जालंधर?
जालंधर में घोषित बंद सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान शहर के बाजारों और व्यापारिक गतिविधियों को बंद रखने की अपील की गई है। संगठनों ने लोगों से बड़ी संख्या में बंद का समर्थन करने और इसे शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की है।
क्या स्कूल और कॉलेज रहेंगे खुले?
जालंधर बंद के दौरान स्कूल और कॉलेज बंद नहीं किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों को बंद से अलग रखा गया है। संगठनों ने विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेज खुले रखने का फैसला किया है। ऐसे में छात्रों को अपनी निर्धारित परीक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए संस्थानों में जाने की सुविधा रहेगी।
also read: पंजाब पुलिस की बड़ी बैठक, DGP गौरव यादव ने बॉर्डर सिक्योरिटी और…
अस्पताल और मेडिकल दुकानें भी रहेंगी चालू
बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को भी छूट दी गई है। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल और केमिस्ट की दुकानें खुली रहेंगी, ताकि मरीजों और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
इससे स्पष्ट है कि बंद का मुख्य असर सामान्य बाजार और व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ने की संभावना है, जबकि जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।
प्रशासन और पुलिस की स्थिति पर नजर
जालंधर में बंद के ऐलान के बाद प्रशासन और पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद में शामिल होने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
क्यों किया गया जालंधर बंद का ऐलान?
लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ की घटना के विरोध में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी विरोध के तहत जालंधर में भी संगठनों ने बंद का फैसला लिया है।
जालंधर बंद के दौरान स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और केमिस्ट की दुकानें खुली रहेंगी, जबकि सामान्य बाजार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

