उर्मिला मातोंडकर की क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में है। एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर की दूसरी शादी की तस्वीरों के बीच एक्ट्रेस ने प्यार और वफादारी पर पोस्ट शेयर की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उनके एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके कुछ समय बाद उर्मिला ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा कोट शेयर किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
also read: अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हनुमान मंदिर, 20 लाख…
उर्मिला की पोस्ट ने खींचा ध्यान
उर्मिला मातोंडकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोट शेयर किया है। इसमें प्यार, वफादारी और समय को सबसे कीमती चीजों के तौर पर बताया गया है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है और न ही यह स्पष्ट किया कि उन्होंने यह संदेश किस संदर्भ में साझा किया।
हालांकि, मोहसिन अख्तर मीर की शादी से जुड़ी पोस्ट के बीच उर्मिला की यह स्टोरी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। कुछ यूजर्स इसे उनके एक्स-हसबैंड से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
मोहसिन ने दूसरी शादी की तस्वीरें कीं शेयर
उर्मिला की पोस्ट से पहले मोहसिन अख्तर मीर ने अपनी दूसरी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी पत्नी निधा भट्ट के लिए एक रोमांटिक मैसेज भी लिखा।
मोहसिन ने अपनी पोस्ट में पत्नी को अपनी जिंदगी का सुकून और घर बताते हुए उनके साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने और प्यार निभाने की बात कही। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।
View this post on Instagram
2016 में हुई थी उर्मिला और मोहसिन की शादी
उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर ने 4 फरवरी 2016 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2014 में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। उनकी शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी। दोनों के बीच उम्र का अंतर भी था और यह एक इंटर-फेथ मैरिज थी।
शादी के करीब 8 साल बाद हुआ तलाक
शादी के लगभग आठ साल बाद उर्मिला और मोहसिन ने अलग होने का फैसला किया। साल 2024 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
अब मोहसिन की दूसरी शादी की तस्वीरों और उर्मिला की क्रिप्टिक पोस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हालांकि, उर्मिला की पोस्ट का असली संदर्भ क्या है, इसकी पुष्टि एक्ट्रेस ने नहीं की है।


