ISSF World Cup 2026 में ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में गोल्ड और मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
ISSF World Cup 2026: चीन के हांग्जो में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत की युवा शूटर ईशा सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया, जबकि ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारत की दो खिलाड़ियों ने पोडियम पर जगह बनाई, जो भारतीय शूटिंग के लिए बड़ी उपलब्धि है।
also read: Commonwealth Games 2026: भारत ने पांचवें दिन जीते 6 मेडल, शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
ईशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन से जीता स्वर्ण पदक
21 वर्षीय ईशा सिंह ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन निशाना लगाते हुए कुल 40 हिट का स्कोर हासिल किया और पहला स्थान हासिल किया।
चीन की झांग युएयुए ने 37 हिट के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि मनु भाकर ने 28 हिट के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
A final bursting with talent ⭐
Esha Singh 🇮🇳 claims the World Cup win, followed by Zhang Yueyue 🇨🇳 taking silver and teammate Manu Bhaker 🇮🇳 claiming bronze!#ISSF #ShootingSport pic.twitter.com/vJ4EqEB4Sb
— ISSF (@issf_official) July 27, 2026
इस सीजन ईशा सिंह का दूसरा गोल्ड मेडल
ईशा सिंह के लिए यह ISSF वर्ल्ड कप 2026 सीजन का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले उन्होंने मई में हुए म्यूनिख वर्ल्ड कप में भी महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
इसके अलावा ईशा ने म्यूनिख वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल भी हासिल किया था। लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते वह भारतीय शूटिंग की उभरती हुई सितारा बनकर सामने आई हैं।
मनु भाकर ने जीता सीजन का पहला व्यक्तिगत मेडल
शूटिंग क्वीन के नाम से मशहूर मनु भाकर के लिए यह ISSF वर्ल्ड कप सीजन का पहला व्यक्तिगत मेडल है। इससे पहले उन्होंने म्यूनिख वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में पदक जीता था। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी।
Bharat ke liye ek aur shandaar din! 🇮🇳🎯@singhesha10 ko Gold aur @realmanubhaker ko Bronze jeetne par bahut bahut badhai. ISSF World Cup mein aap dono ne desh ka sir garv se ooncha kar diya. Aise hi naye itihaas rachti rahiye! 👏 pic.twitter.com/JRwfLjnugo
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 27, 2026
शिखर धवन ने दी दोनों खिलाड़ियों को बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने ईशा सिंह और मनु भाकर को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत के लिए यह एक और शानदार दिन है। धवन ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने ISSF वर्ल्ड कप में देश का गौरव बढ़ाया है और भविष्य में भी नए रिकॉर्ड बनाने की शुभकामनाएं दीं।
भारतीय शूटिंग के लिए बड़ी उपलब्धि
ईशा सिंह और मनु भाकर की यह सफलता भारतीय शूटिंग के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाती है। दोनों खिलाड़ियों के मेडल जीतने से ISSF वर्ल्ड कप 2026 में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है।

