पंजाब में वर्धमान ग्रुप और जापान की आइची स्टील के 1100 करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया रोजगार और निवेश का बड़ा कदम।
पंजाब में औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देते हुए वर्धमान ग्रुप और जापान की आइची स्टील के संयुक्त प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का बेहतर औद्योगिक माहौल और सरकार की निवेश-friendly नीतियां राज्य में नई कंपनियों को आकर्षित कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में पहले 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना थी, लेकिन पंजाब के सकारात्मक कारोबारी माहौल को देखते हुए कंपनी ने अपने निवेश को बढ़ाकर 1100 करोड़ रुपये कर दिया है।
also read: हरपाल सिंह चीमा ने E20 मुद्दे पर नेशनल टाउनहॉल में भाग लेने की अपील…
भारत में पहला प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
यह प्लांट भारत में आइची स्टील का पहला बड़ा प्रोजेक्ट होगा। इसके शुरू होने से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और करीब 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार की सिंगल विंडो पॉलिसी ने उद्योगों के लिए निवेश प्रक्रिया को आसान बनाया है। सरकार की पारदर्शी नीतियों और बेहतर सुविधाओं के कारण उद्योगपति दोबारा पंजाब की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
ਅੱਜ ‘ਵਰਧਮਾਨ ਗਰੁੱਪ’ ਅਤੇ ਜਾਪਾਨ ਦੀ ‘ਆਈਚੀ ਸਟੀਲ’ ਦੇ 1100 ਕਰੋੜ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ… ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਿਹਤਰੀਨ ਉਦਯੋਗਿਕ ਮਾਹੌਲ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਕੰਪਨੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸ਼ੁਰੂਆਤੀ 500 ਕਰੋੜ ਦੇ ਨਿਵੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਵਾਧਾ ਕਰਦਿਆਂ ਇਸਨੂੰ 1100 ਕਰੋੜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ…
ਭਾਰਤ ਦੇ ਇਸ ਪਹਿਲੇ ਪਲਾਂਟ ਨਾਲ 2000 ਤੋਂ ਵੱਧ… pic.twitter.com/54Xf4pNaUe— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 27, 2026
‘वाइब्रेंट पंजाब’ की ओर बढ़ रहा राज्य
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब अब उद्योग और निवेश के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और पंजाब को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल करना है।
उन्होंने कहा कि बड़े निवेश प्रोजेक्ट्स का आना पंजाब की मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर कारोबारी माहौल का संकेत है। वर्धमान ग्रुप और जापान की आइची स्टील का यह प्रोजेक्ट राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

