बरिंदर गोयल ने निहाल सिंह वाला में 36.84 करोड़ की नहर परियोजना का उद्घाटन किया। 138.12 किमी खाल व पाइपलाइन से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
पंजाब की मान सरकार राज्य के किसानों तक नहरी पानी पहुंचाने और भूजल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने मोगा जिले के निहाल सिंह वाला हलके के राउके कलां गांव में नहर पानी से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इस मौके पर विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
also read: मान सरकार युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए प्रतिबद्ध, कैबिनेट मंत्री हरदीप…
36.84 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई परियोजना
कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने बताया कि इस नहर आधारित परियोजना पर कुल 36.84 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके तहत क्षेत्र में 138.12 किलोमीटर लंबे पक्के खाल और पाइपलाइन नेटवर्क का निर्माण किया गया है। इससे खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को सिंचाई के लिए अधिक सुविधा मिलेगी।
ਹਲਕਾ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਨਹਿਰੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਪਹੁੰਚ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ!
ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ @barinder_goyal ਨੇ ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿਲਾਸਪੁਰ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਰਾਊਕੇ ਕਲਾਂ ਵਿਖੇ ਨਹਿਰੀ ਪਾਣੀ ਨਾਲ਼ ਸੰਬੰਧਿਤ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ। ₹36.84 ਕਰੋੜ ਦੀ ਕੁੱਲ ਲਾਗਤ ਦੇ ਇਸ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ… pic.twitter.com/C8GDIdTHeB
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 23, 2026
किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाना और किसानों को खेती के लिए स्थायी जल स्रोत उपलब्ध कराना है। नहरों के विस्तार से जहां किसानों को लाभ मिलेगा, वहीं भूजल पर निर्भरता भी कम होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
जल संरक्षण की दिशा में मन्न सरकार का बड़ा कदम
पंजाब सरकार द्वारा नहरी पानी को बढ़ावा देने के लिए कई विकास परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, पानी की बचत करना और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करना है।
राउके कलां में शुरू की गई यह परियोजना निहाल सिंह वाला क्षेत्र में कृषि विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

