अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी को लेकर एक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। दोनों ने अपने रिश्ते और वेडिंग प्लान पर बात की, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है।
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन एक बार फिर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह रहे इस कपल को फैंस हमेशा साथ देखना पसंद करते हैं और उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
also read: मिर्जापुर द मूवी का टीज़र रिलीज, इस बार सिनेमाघरों में दिखेगा और बड़ा…
शादी को लेकर अली गोनी का बड़ा बयान
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अली गोनी से जब शादी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब कुछ ऊपर वाले के हाथ में है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि जैस्मिन शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह खुद भी जल्द शादी करना चाहते हैं। अली ने यह संकेत देकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी कि इस साल दोनों शादी कर सकते हैं।
View this post on Instagram
जैस्मिन भसीन ने रिश्ते पर खुलकर की बात
वहीं जैस्मिन भसीन ने अपने रिश्ते और सामाजिक आलोचनाओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हर रिश्ते में सम्मान, प्यार और सपोर्ट सबसे जरूरी होता है। जैस्मिन ने यह भी साफ किया कि समाज की वजह से वह अपने रिश्ते से समझौता नहीं करेंगी।
‘खतरों के खिलाड़ी’ से शुरू हुई लव स्टोरी
अली गोनी और जैस्मिन भसीन की लव स्टोरी की शुरुआत रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से हुई थी, जहां दोनों की दोस्ती हुई। बाद में ‘बिग बॉस 14’ के दौरान दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया और तब से यह जोड़ी लगातार चर्चा में बनी हुई है।
फैंस में बढ़ी शादी की उम्मीद
अली के हालिया बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित हैं और दोनों की शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं। कपल अक्सर साथ में तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहता है, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है।

