Welcome To The Jungle को सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला। फिल्म में 18 कट्स लगे, कई डायलॉग्स और विजुअल्स बदले गए हैं।
अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है, लेकिन इसके साथ ही फिल्म में बड़े पैमाने पर बदलाव भी किए गए हैं।
फिल्म में लगाए गए 18 कट्स
सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म में कुल 18 कट्स लगाए गए हैं। इनमें कई डायलॉग्स में बदलाव, कुछ विजुअल्स को हटाना और सॉन्ग सीक्वेंस को मॉडिफाई करना शामिल है। खासतौर पर दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के गानों से जुड़े कुछ सीन भी एडिट किए गए हैं। इसके बावजूद फिल्म का फाइनल रनटाइम लगभग 164 मिनट 50 सेकंड (2 घंटे 44 मिनट 50 सेकंड) रखा गया है।
also read: Baahubali The Torchbearer OTT: कब और कहां होगी रिलीज, क्या है…
विवादित डायलॉग्स और सीन्स हटाए गए
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म से कुछ पॉलिटिकली सेंसिटिव और मिलिट्री से जुड़े डायलॉग्स को हटा दिया गया है। “कश्मीर का पानी…” जैसी लाइन पूरी तरह डिलीट कर दी गई है। वहीं कुछ शब्दों को भी बदला गया है, जैसे विवादित कॉमिक डायलॉग्स और अपमानजनक शब्दों को मॉडिफाई किया गया है।
इसके अलावा “गोरखा रेजिमेंट” जैसे रेफरेंस को बदलकर जनरल शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। कई जगह “ऑफिसर” और “सर” जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है।
View this post on Instagram
ग्लैमरस सीन्स भी हुए एडिट
फिल्म के कुछ ग्लैमरस और बिकिनी शॉट्स को भी सेंसर बोर्ड ने हटाने के निर्देश दिए हैं। दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के कुछ क्लोज-अप और गाने के सीन्स भी फाइनल प्रिंट से हटा दिए गए हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
‘Welcome To The Jungle’ में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और दलेर मेहंदी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।
रिलीज डेट
यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर को पहले ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है।

