FIFA World Cup 2026 के लिए फीफा ने नए नियमों का ऐलान किया है, जिनमें रेड कार्ड, काउंटडाउन और खेल की गति से जुड़े कई बदलाव शामिल हैं।
फीफा ने आगामी FIFA World Cup 2026 के लिए कई नए नियमों की घोषणा की है, जो इस बार के टूर्नामेंट में पहली बार लागू किए जाएंगे। इन बदलावों की जानकारी फीफा ने एक आधिकारिक वीडियो के जरिए साझा की है।
48 टीमों के साथ बड़ा टूर्नामेंट
इस बार फीफा वर्ल्ड कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि पिछले 2022 संस्करण में 32 टीमें खेली थीं। इससे टूर्नामेंट का स्वरूप और भी बड़ा और प्रतिस्पर्धात्मक हो जाएगा।
also read: ICC टेस्ट रैंकिंग अपडेट: हैरी ब्रूक बने नए नंबर-1 बल्लेबाज, शुभमन गिल…
अनुशासन और खेल गति को लेकर नए नियम
फीफा ने खिलाड़ियों के व्यवहार और खेल की गति को नियंत्रित करने के लिए कई सख्त नियम लागू किए हैं। इनमें शामिल हैं:
- किसी भी खिलाड़ी द्वारा मुंह ढककर विरोधी खिलाड़ी को अपमानजनक टिप्पणी करने पर रेड कार्ड दिया जा सकता है।
- मैच ऑफिशियल के फैसले का विरोध करने पर खिलाड़ी को मैदान छोड़ने का आदेश मिल सकता है।
- कोच या ऑफिशियल द्वारा खिलाड़ियों को उकसाने पर भी रेड कार्ड की कार्रवाई होगी।
- गोल किक में देरी होने पर 5 सेकंड का विजुअल काउंटडाउन शुरू किया जाएगा, समय पर गेंद न आने पर कॉर्नर दिया जाएगा।
- थ्रो-इन के लिए भी 5 सेकंड का समय निर्धारित किया गया है।
- सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी को निर्धारित समय में मैदान छोड़ना होगा, अन्यथा नियम अनुसार कार्रवाई होगी।
- चोट के कारण मैच रुकने पर खिलाड़ी को कुछ समय के लिए मैदान से बाहर रहना होगा।
उद्देश्य खेल को तेज और निष्पक्ष बनाना
फीफा का कहना है कि इन नए नियमों का उद्देश्य खेल को तेज, निष्पक्ष और अधिक अनुशासित बनाना है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को बेहतर अनुभव मिल सके।

