INDW vs WIW वॉर्मअप मैच में आज भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर। जानें मैच टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल और पूरी डिटेल्स हिंदी में।
INDW vs WIW: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आज भारत और वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक अहम वॉर्म-अप मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारत की पहली प्रैक्टिस मैच चुनौती
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे यह टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा महिला टी20 वर्ल्ड कप बन गया है। भारतीय टीम आज अपना पहला वॉर्म-अप मैच खेलेगी, जबकि दूसरा अभ्यास मुकाबला 10 जून को इंग्लैंड के खिलाफ होगा।
मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह वॉर्म-अप मैच कार्डिफ में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होगी।
also read: IND vs AFG: रहमत शाह ने भारत के खिलाफ टेस्ट में रचा इतिहास, अर्धश…
कहां देखें लाइव मैच?
इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा। फैंस इसे JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा यह मुकाबला ICC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और ICC.tv पर भी लाइव उपलब्ध रहेगा।
भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल
14 जून: भारत vs पाकिस्तान
17 जून: भारत vs नीदरलैंड्स
21 जून: भारत vs साउथ अफ्रीका
25 जून: भारत vs बांग्लादेश
28 जून: भारत vs ऑस्ट्रेलिया
भारतीय स्क्वाड
टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि उपकप्तान स्मृति मंधाना हैं। टीम में शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर और अन्य प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

