Karuppu OTT Release: सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ 12 जून से Amazon Prime Video पर OTT रिलीज होगी। जानें कास्ट, कहानी, बॉक्स ऑफिस और पूरी अपडेट हिंदी में।
Karuppu OTT Release: तमिल सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों में शामिल सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ अब थिएटर के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह फिल्म जल्द ही ओटीटी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
कब और कहां रिलीज होगी ‘करुप्पु’ ओटीटी पर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जून से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जाएगी। थिएटर में सफल रन के बाद अब यह फिल्म डिजिटल दर्शकों के लिए कई भाषाओं में उपलब्ध होगी।
also read: शिल्पा शिंदे विवाद: AICWA की कार्रवाई की मांग पर बोलीं एक्ट्रेस- “जो उखा…
फिल्म को तमिल के साथ-साथ हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। वहीं, तेलुगु दर्शकों के लिए इसे ‘वीरभद्रुडु’ नाम से देखा जा सकेगा।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन
‘करुप्पु’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के चौथे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है और दर्शकों की रुचि लगातार दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 24वें दिन भारत में लगभग 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो पिछले दिन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।अब तक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 193 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
स्टारकास्ट और कहानी
इस फिल्म में सुपरस्टार सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ आरजे बालाजी और तृषा कृष्णन भी अहम किरदारों में दिखाई देते हैं। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने तैयार किया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

