IPL 2026 Qualifier-1 IPL 2026 मैच आज धर्मशाला में खेला जाएगा। जानें मैच टाइम, फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी प्रसारण और संभावित प्लेइंग XI की पूरी जानकारी।
IPL 2026 Qualifier-1: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला मंगलवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां दोनों टीमें सीधे फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
लीग स्टेज खत्म होने के बाद अब फैंस की नजरें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं। अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाली RCB और गुजरात की टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है।
कब और कहां खेला जाएगा मैच?
RCB और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबला मंगलवार, 26 मई 2026 को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, जबकि दोनों कप्तान रजत पाटीदार और शुभमन गिल शाम 7 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे।
फ्री में कैसे देखें RCB vs GT मैच?
क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में देख सकते हैं। वहीं मोबाइल यूजर्स जियो हॉटस्टार ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकेंगे। कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अलग-अलग भाषाओं में लाइव कवरेज उपलब्ध रहेगी।
also read: IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने सबसे युवा T20…
प्वाइंट्स टेबल में कौन आगे?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और गुजरात टाइटंस दोनों ने लीग चरण में 18-18 अंक हासिल किए। हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण RCB ने अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि गुजरात दूसरे नंबर पर रही।
इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे IPL 2026 के फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा।
RCB की संभावित प्लेइंग XI
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टीम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

