CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी के IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। धोनी IPL 2026 में चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी के IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या धोनी अगले सीजन में नजर आएंगे, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसका फैसला खुद धोनी ही करेंगे।
गायकवाड़ ने कहा, “अगले साल ही पता चलेगा। मुझे भी उसी समय जानकारी होगी। उनके बिना खेलना हमारे लिए काफी मुश्किल रहा।”
IPL 2026 में नहीं खेले धोनी
एमएस धोनी पूरे IPL 2026 सीजन में एक भी मैच नहीं खेल सके। वे चोट के कारण टीम से बाहर रहे। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें काफ इंजरी हुई थी, जिसके चलते वह लंबे समय तक उपलब्ध नहीं हो पाए। सीएसके ने सीजन की शुरुआत में ही बताया था कि धोनी दो हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे, लेकिन बाद में वह पूरे सीजन से ही बाहर हो गए।
The wait goes on for millions of fans 😶🌫️💛#MSDhoni’s future remains a mystery for now 👀#TATAIPL | #GTvsCSK pic.twitter.com/eJgNvZav9I
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 21, 2026
आखिरी मैच से पहले लगी चोट
गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीजन के आखिरी लीग मैच से पहले धोनी के अंगूठे में भी चोट लग गई थी, जिसके बाद वह अपने घर रांची लौट गए थे।
also read: मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें, हार्दिक और सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी….
धोनी का शानदार IPL करियर
एमएस धोनी अब तक आईपीएल में 278 मैच खेल चुके हैं। 242 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 5439 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा है। उनके नाम 24 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84* रन रहा है।
फैंस को इंतजार
अब सभी फैंस को इंतजार है कि क्या IPL 2027 में एमएस धोनी एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे या नहीं, इसका जवाब खुद माही ही देंगे।

