मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में Progressive Punjab Investors’ Summit 2026 का उद्घाटन किया, राज्य में ₹1.58 लाख करोड़ निवेश और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की घोषणा।
पंजाब में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित Progressive Punjab Investors’ Summit 2026 का भव्य उद्घाटन आज मोहाली में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया। इस समिट में देश और विदेश से आए कई बड़े उद्योगपति और निवेशकों ने हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य को उद्योग और निवेश के लिए सबसे अनुकूल गंतव्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
₹1.58 लाख करोड़ का निवेश
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि मार्च 2022 से अब तक पंजाब में कुल ₹1.58 लाख करोड़ का निवेश आया है। इस निवेश के माध्यम से राज्य के 5.5 लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति के तहत उद्योगपतियों और कारोबारियों को सरल प्रक्रियाएं, पारदर्शी नीतियां और बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिल रहा है।
also read : प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 से पहले सीएम भगवंत मान की लक्ष्मी एन मित्तल से मुलाकात, निवेश और रोजगार पर चर्चा
लुधियाना में शुरू होगा टाटा ग्रुप का स्टील प्लांट
समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 20 मार्च 2026 से लुधियाना में Tata Group का एक बड़ा स्टील प्लांट शुरू होने जा रहा है। यह परियोजना पंजाब के औद्योगिक विकास को नई गति देगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।
युवाओं को नौकरी देने वाला बनाना लक्ष्य
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि युवाओं को उद्यमी बनाकर नौकरी देने वाला बनाना भी है।
उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग, निवेश और कौशल विकास को बढ़ावा देकर राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
‘रंगला पंजाब’ बनाने का आह्वान
समापन में मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर पंजाब को रोजगार, निवेश और समृद्धि का केंद्र बनाएं और एक बार फिर “रंगला पंजाब” के सपने को साकार करें।

