आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, मेकर्स ने ₹215 करोड़ की OTT डील ठुकराई।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। यश राज फिल्म्स (YRF) ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह फिल्म YRF के लोकप्रिय स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और खास बात यह है कि इसमें पहली बार फीमेल लीड जासूसों की कहानी दिखाई जाएगी।
₹215 करोड़ की OTT डील ठुकराई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘अल्फा’ के लिए एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से करीब 215 करोड़ रुपये की डील का ऑफर दिया गया था। बताया जा रहा है कि यह ऑफर नेटफ्लिक्स की तरफ से आया था, लेकिन आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने इसे ठुकराते हुए फिल्म को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया।
पहली बार जासूस के रोल में दिखेंगी आलिया और शरवरी
फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर जासूस की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। फिल्म में कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, हालांकि उनके किरदारों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
also read : क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से की सगाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
2024 में हुआ था फिल्म का ऐलान
फिल्म ‘अल्फा’ की घोषणा साल 2024 में की गई थी। पहले इसे 17 अप्रैल 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 10 जुलाई 2026 कर दी गई।
यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की जाएगी।
शिव रवैल ने किया निर्देशन
फिल्म ‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिलहाल इस तारीख के आसपास किसी बड़ी फिल्म की रिलीज तय नहीं है, जिससे फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छी स्क्रीन मिलने की संभावना है।
स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला-प्रधान फिल्म होने के कारण दर्शकों और मेकर्स दोनों को इससे काफी उम्मीदें हैं।

