Sonu Sood ने US–Iran तनाव के बीच दुबई में फंसे यात्रियों के लिए मुफ्त ठहरने की सुविधा देने का ऐलान किया और कहा कि मदद के लिए nationality नहीं, इंसानियत मायने रखती है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और उड़ानों के रद्द होने के कारण दुबई में फंसे यात्रियों के लिए बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में यात्री दुबई में फंस गए हैं और अपने देशों में वापस नहीं लौट पा रहे हैं। ऐसे मुश्किल समय में सोनू सूद ने इन यात्रियों के लिए मुफ्त ठहरने की व्यवस्था करने का ऐलान किया है।
सोशल मीडिया पर किया मदद का ऐलान
सोनू सूद ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा कि जो भी लोग इस संकट के कारण दुबई में फंसे हुए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा,
“जो भी लोग मौजूदा संकट के कारण दुबई में फंसे हुए हैं, उनके लिए हमारे पास रहने की जगह है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको मुफ्त में ठहरने की सुविधा मिले।”
nationality नहीं, इंसानियत मायने रखती है
सोनू सूद ने साफ कहा कि उनकी मदद केवल भारतीयों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी देश के लोग जो दुबई में फंसे हैं, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जो भी लोग सहायता चाहते हैं, वे उन्हें या Dugasta Property को सोशल मीडिया पर संदेश भेज सकते हैं।
also read : मिडिल ईस्ट तनाव पर शांति की अपील के बाद ट्रोल हुईं नोरा फतेही, बोलीं—‘अगर शांति से दिक्कत है तो खुद को जांचिए’
सोनू ने अपने संदेश में कहा,
“चाहे हमारे भारतीय भाई हों या किसी भी देश के लोग, अगर आप दुबई में फंसे हैं तो हमें मैसेज करें। जब तक आप अपने देश वापस नहीं लौट जाते, तब तक हम आपको मुफ्त रहने की सुविधा देंगे।”
संकट के समय मदद के लिए जाने जाते हैं सोनू सूद
सोनू सूद इससे पहले भी कई बार मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की थी, जिसके बाद उन्हें देशभर में लोगों का काफी सम्मान मिला।
एक बार फिर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच उनकी यह पहल जरूरतमंद यात्रियों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

