प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर हरियाणा के उभरते बॉक्सर नीरज साहू से वर्चुअल संवाद किया और उनसे भविष्य में ओलंपिक पदक जीतने की उम्मीद जताई।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान सिरसा लोकसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव की जानकारी ली। उन्होंने नीरज साहू से बॉक्सिंग में उनकी अब तक की यात्रा, प्रशिक्षण और आगे की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज साहू के आत्मविश्वास, मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की खेल प्रतिभाएं देश का गौरव हैं। उन्होंने नीरज सहित प्रदेश के सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से ग्रामीण और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलेगा और हरियाणा के खिलाड़ी आने वाले समय में देश के लिए और अधिक पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में हरियाणा के बॉक्सर नीरज साहू से वर्चुअल संवाद किया और उनसे ओलंपिक पदक की उम्मीद जताई।
उन्होंने सिरसा लोकसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद श्री @subhashbrala द्वारा आयोजित खेल महोत्सव की जानकारी ली और नीरज से… pic.twitter.com/eB41EOYcQr
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 25, 2025


