चंडीगढ़।
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के परिणाम घोषित होने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) एक स्वतंत्र संस्था है, जो भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और गति बनाए रखने के लिए अपना भर्ती कैलेंडर स्वयं निर्धारित और जारी करता है। सरकार आयोग की स्वायत्तता का पूर्ण सम्मान करती है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध व पारदर्शी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की चयन प्रक्रियाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
CET परिणाम जारी होने पर मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बधाई दी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन एक स्वतंत्र संस्था है, जो भर्ती प्रक्रिया में गति और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अपना भर्ती कैलेंडर स्वयं जारी करता है।#Haryana pic.twitter.com/LPjMn23yGS
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 8, 2025


