War 2 Advance Booking में धमाका! ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने रिलीज से पहले ही ₹5.62 करोड़ की कमाई कर डाली। जानें पूरी डिटेल।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘War 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत के संकेत दे दिए हैं।
War 2 Advance Booking में धमाका, इतने करोड़ की हुई कमाई
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक की एडवांस बुकिंग से ₹5.62 करोड़ की कमाई कर ली है। सैकनिल्क के अनुसार, War 2 के लिए अब तक 6723 शोज में से 55,773 टिकट्स बिक चुके हैं। इस कमाई में ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं।
फिल्म में दिखेगा हाई वोल्टेज एक्शन और रोमांस
War 2 के ट्रेलर ने फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना दी है। ट्रेलर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच प्लेन पर किया गया एक्शन सीन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही, कियारा आडवाणी के साथ ऋतिक का रोमांटिक एंगल भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
15 अगस्त की छुट्टी का मिलेगा बड़ा फायदा
War 2 की रिलीज़ स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले हो रही है, जिससे इसे 15 अगस्त की नेशनल हॉलीडे का पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है। ट्रेड एनालिस्ट मान रहे हैं कि पहले वीकेंड पर ही फिल्म जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है।
War 2 vs Coolie: बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश
War 2 का सीधा टकराव रजनीकांत की फिल्म ‘Coolie’ से होगा। Coolie भी एडवांस बुकिंग में काफी मजबूत प्रदर्शन कर रही है और रजनीकांत के अनोखे लुक को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अब देखना दिलचस्प होगा कि War 2 और Coolie में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस की बाजी मारती है।


