रक्षाबंधन स्पेशल: कपिल शर्मा के शो में शिल्पा शेट्टी करेंगी बहन शमिता का मजेदार रोस्ट, साथ ही हुमा कुरैशी और साकिब सलीम भी करेंगे भाई-बहन की मस्ती। देखें परिवार और कॉमेडी से भरपूर यह खास एपिसोड।
रक्षाबंधन स्पेशल: रक्षाबंधन के खास मौके पर कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में धमाल मचा हुआ है। इस स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी के साथ पहुंचेंगी, जहां वे शमिता का मजेदार रोस्ट करेंगी। इसके साथ ही हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम भी खूब मस्ती करते हुए नजर आएंगे।
शो के प्रोमो में कपिल शर्मा के साथ सेलेब्स की हल्की-फुल्की नोक-झोंक और भाई-बहनों के बीच की मस्ती देखने को मिली है। शिल्पा शेट्टी ने कपिल के वजन पर मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह सब कुछ उन्होंने ही सीखा है। वहीं कपिल ने शमिता से पूछा कि क्या वह शिल्पा से अपने सारे राज़ साझा करती हैं, जिस पर शिल्पा ने खुलासा किया कि शमिता अपने बॉयफ्रेंड्स के बारे में बातें छुपाती हैं।
View this post on Instagram
हुमा कुरैशी ने कपिल के लिए बड़ी राखी लाई, जिसके बाद कपिल ने मस्ती में कहा कि हुमा इतनी बड़ी हो गई हैं कि भाई के साथ घूमती हैं, क्या उन्हें शर्म नहीं आती? वहीं साकिब ने बताया कि जब उनकी गर्लफ्रेंड आती है तो हुमा को घर से बाहर निकाल देते हैं, लेकिन टाइमिंग ऐसी बना लेते हैं कि कोई कन्फ्यूजन न हो।
शिल्पा ने यह भी बताया कि शमिता का लड़कों के मामले में बेंचमार्क बहुत ऊंचा है। इस रक्षाबंधन स्पेशल एपिसोड में कपिल शर्मा के साथ सितारों की यह मस्ती दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।


